कोरबा कलेक्टर पर 14 बिंदुओं की जांच पूरी, पूर्व मंत्री कंवर RTI से मांगेंगे रिपोर्ट
CG News: छत्तीसगढ़ में पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर और कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। महीनों से जारी यह मामला अब नए मोड़ पर पहुंच गया है, क्योंकि कलेक्टर के खिलाफ की गई शिकायत पर कमिश्नर बिलासपुर की जांच पूरी हो चुकी है। कोरबा कलेक्टर जांच से जुड़ी यह रिपोर्ट राज्य शासन को सौंप दी गई है, लेकिन अब तक शासन की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, शिकायत के आधार पर कलेक्टर अजीत वसंत के कार्यों की 14 बिंदुओं पर जांच की गई। यह रिपोर्ट 54 दिनों में तैयार की गई, जिसे कमिश्नर सुनील कुमार जैन ने राज्य शासन को सौंप दिया है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर अब RTI के माध्यम से इस जांच रिपोर्ट की प्रतियां हासिल करने की तैयारी कर रहे हैं, क्योंकि उन्हें अभी रिपोर्ट उपलब्ध नहीं कराई गई है।
गौरतलब है कि पूर्व मंत्री कंवर ने 21 सितंबर 2025 को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को कलेक्टर अजीत वसंत के खिलाफ 14 बिंदुओं की विस्तृत शिकायत दी थी। मुख्यमंत्री ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए इसे जांच के लिए भेजा और सामान्य प्रशासन विभाग ने 1 अक्टूबर 2025 को जांच की जिम्मेदारी बिलासपुर कमिश्नर को सौंपी थी।
54 दिनों की जांच के बाद रिपोर्ट शासन को मिल चुकी है, लेकिन इसकी सामग्री अभी सार्वजनिक नहीं की गई है। ननकीराम कंवर का कहना है कि जब तक वे रिपोर्ट नहीं देख लेते, तब तक यह बताना मुश्किल है कि उसमें क्या निष्कर्ष निकले हैं। दूसरी ओर, कमिश्नर कार्यालय ने भी रिपोर्ट को लेकर किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की है।

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी