बस्तर में अमित शाह की दस्तक...ओलंपिक समापन सत्र में होंगे शामिल, क्या है इस यात्रा का महत्व?
Bastar Olympic 2024 का उत्साह बस्तर में चरम पर है। गृहमंत्री अमित शाह 11 से 13 दिसंबर तक जगदलपुर में होने वाले समापन सत्र में शामिल होंगे। यह आयोजन सिर्फ एक खेल महोत्सव नहीं, बल्कि नए बस्तर की उस सकारात्मक तस्वीर को दिखाता है, जहां हिंसा की जगह अब खेल और शांति ने जगह ली है।
बस्तर में बदले दौर का संकेत
इस वर्ष के Bastar Olympic 2024 में एक खास पहल की गई है। कुल 500 समर्पित नक्सली और हिंसा पीड़ित युवा खिलाड़ी मैदान में उतरेंगे। यह पहल पुनर्वास और मुख्यधारा में वापसी की दिशा में बड़ा कदम मानी जा रही है। उप मुख्यमंत्री अरुण साव और गृहमंत्री विजय शर्मा के नेतृत्व में यह आयोजन बस्तर में सामाजिक बदलाव का आंदोलन बन चुका है।
3.91 लाख प्रतिभागियों से चुनकर आएंगे 3500 खिलाड़ी
संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में 3500 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे, जिन्हें 3.91 लाख प्रतिभागियों की विशाल सूची से चुना गया है। यह बस्तर की मजबूत हो रही खेल संस्कृति का प्रमाण है।
‘नुआ बाट’—बस्तर में शांति की नई पहल
इस आयोजन की सबसे बड़ी आकर्षण टीम नुआ बाट है। इसमें 500 नक्सल पीड़ित और 500 सरेंडर नक्सली हिस्सा ले रहे हैं। खेलों के माध्यम से ये युवा हिंसा छोड़कर नयी पहचान और नए अवसरों की तरफ कदम बढ़ा रहे हैं।
कहां-कहां होंगी प्रतियोगिताएं?
जगदलपुर सिटी ग्राउंड: फुटबॉल, वॉलीबॉल, कराटे, बैडमिंटन, वेटलिफ्टिंग
पंडरीपानी खेलो इंडिया सेंटर: हॉकी
धरमपुरा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स: कबड्डी, खो-खो, एथलेटिक्स, रस्साकशी, तीरंदाजी

कर्नाटक कांग्रेस में मचे घमासान का पटाक्षेप, रामलिंगा रेड्डी के इस्तीफे के विवाद पर लगा पूर्णविराम
Gold-Silver Rate: सोने की कीमत में बड़ी गिरावट, चांदी भी हुई सस्ती; जानें ताजा भाव
व्हाइट हाउस के पास ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी, सुरक्षाबलों की जवाबी कार्रवाई में हमलावर ढेर
भारत ने डेब्यूटेंट मानव सुथार पर जताया भरोसा, अफगानिस्तान के खिलाफ मिला मौका
DA में 2% बढ़ोतरी का ऐलान! जुलाई से इन कर्मचारियों की सैलरी में होगा इजाफा
भाजपा नेता की हत्या के बाद पुलिस महकमे में बड़ा एक्शन, सात थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया में बड़े बदलाव के संकेत
गहने गिरवी रख खेती को आधुनिक बनाया, अब सरकारी भुगतान का इंतजार
राजस्थान में प्री-मानसून की झमाझम बारिश, पिछले 5 साल से लगातार सामान्य से अधिक वर्षा का रिकॉर्ड
CM शिवकुमार का बड़ा आदेश, ऐप से दर्ज होगी कर्मचारियों की हाजिरी