MP विधानसभा सत्र के पहले दिन कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, इन मसलों पर सरकार के खिलाफ हल्ला बोल
भोपाल: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में विधानसभा (Assembly) शीतकालीन सत्र के पहले ही दिन सोमवार (01 नवंबर) को कांग्रेस (Congress) ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. कफ सिरप से हुई बच्चों की मौत, बच्चों पर बढ़ते अत्याचार और सरकार पर असंवेदनशीलता का आरोप लगाते हुए कांग्रेस विधायक दल ने विधानसभा परिसर में अनोखा विरोध जताया. नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Umang Singhar) के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने प्रदेश में इन मसलों को लेकर सरकारी उपेक्षा के खिलाफ हल्ला बोला.
कांग्रेस विधायकों ने अनोखे सांकेतिक प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार की संवेदनहीनता को उजागर किया. प्रदर्शन के दौरान विधायकों ने अपने साथ मासूम बच्चों के पुतले लेकर सरकार को कटघरे में खड़ा किया. एक कांग्रेस विधायिका ने ‘पूतना’ के रूप में गैटअप कर भाजपा सरकार की नीतियों और लापरवाही को प्रतीकात्मक रूप से दिखाया, जो मासूमों के जीवन के लिए ख़तरा बन चुकी है.
इस मामले को लेकर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने कहा, ”सरकार बच्चों के मामले में भी संवेदनशील नहीं है. छिंदवाड़ा में कई परिवारों के घरों के चिराग हमेशा के लिए बुझ गए, माताओं की गोद सूनी हो गई,लेकिन पूतना बनी सरकार को स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी और समीक्षा करने की फुर्सत तक नहीं है. अस्पतालों में ऐसी बदइंतज़ामी है कि बच्चों को चूहे तक कुतर दे रहे हैं, और सरकार इस पर चर्चा करने, जवाब देने और ज़िम्मेदारी तय करने से लगातार बच रही है.”
उन्होंने आगे कहा, ”यह सिर्फ एक घटना नहीं, बल्कि प्रदेश में बच्चों की सुरक्षा, स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हालत और सरकार की प्राथमिकताओं पर गंभीर प्रश्नचिह्न है. जनता जानना चाहती है कि आखिर सरकार मासूमों की जान से खिलवाड़ होने पर भी खामोश क्यों है? कांग्रेस विधायकों ने साफ तौर से कहा कि भाजपा सरकार की लापरवाही अब असहनीय हो चुकी है. जब सवाल मासूमों के जीवन का हो तो विपक्ष चुप नहीं बैठेगा.

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका