नए श्रम कानून से UP में रोजगार का सुधरेगा माहौल, महिलाओं और गिग वर्कर्स को विशेष लाभ
उत्तर प्रदेश में 21 नवंबर से चार नई श्रम संहिताएं पूरी तरह लागू हो चुकी हैं. इन संहिताओं से एक तरफ जहां हड़ताल और तालाबंदी के नियम सख्त हुए हैं, वहीं मजदूरों-कर्मचारियों के हितों को अभूतपूर्व सुरक्षा मिली गई है. खासकर महिलाओं, गिग वर्कर्स और प्लेटफॉर्म कर्मियों के लिए यह कानून गेम-चेंजर साबित होने वाला है |
हड़ताल अब इतनी आसान नहीं
नई संहिताओं के तहत बिना 14 दिन की लिखित पूर्व सूचना के कोई भी हड़ताल या तालाबंदी पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है. सामूहिक अवकाश को भी अब हड़ताल की श्रेणी में गिना जाएगा. यानी बिना नोटिस के एक साथ छुट्टी लेना भी कानूनी कार्रवाई को न्योता देगा |
छंटनी-बंदी के लिए सरकार की अनुमति जरूरी
अब 300 या उससे अधिक कर्मचारियों वाले प्रतिष्ठानों में छंटनी या पूरा प्लांट बंद करने से पहले उत्तर प्रदेश सरकार से लिखित अनुमति लेनी होगी. इससे बड़े पैमाने पर होने वाली बेरोजगारी पर अंकुश लगेगा. वहीं कानून को लेकर मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि, 29 पुराने श्रम कानूनों को समेटकर सिर्फ 4 संहिताएं बनाई गई हैं. इससे पालन करना आसान हुआ है. मजदूरों के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं और उद्योगों को भी अनावश्यक परेशानी से मुक्ति मिली है. मंत्री ने बताया कि विवादों के त्वरित निपटारे के लिए हर जिले में शिकायत निवारण समिति, वार्ताकारी परिषद और दो सदस्यीय औद्योगिक अधिकरण का गठन किया जा रहा है |
हर मजदूर को मिलेगा न्यूनतम वेतन
अब संगठित हो या असंगठित क्षेत्र हर कर्मचारी को न्यूनतम वेतन मिलना तय है. नौकरी छूटने या इस्तीफा देने की स्थिति में सारे बकाया (वेतन, ग्रेच्युटी, बोनस आदि) दो कार्यदिवस के अंदर देना कंपनी के लिए बाध्यकारी होगा |
महिलाओं को मिले ऐतिहासिक अधिकार
- समान कार्य के लिए समान वेतन |
- अपनी लिखित सहमति से रात्रि पाली में काम करने की पूरी छूट |
- 26 हफ्ते का पूर्ण वेतन सहित मातृत्व अवकाश |
- हर प्रतिष्ठान में क्रेश (शिशुगृह) की बाध्यकारी व्यवस्था |
- कुछ क्षेत्रों में वर्क-फ्रॉम-होम का विकल्प |
पहली बार गिग और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को कानूनी मान्यता
देश में पहली बार उत्तर प्रदेश ने गिग वर्कर्स (स्विगी-जोमैटो डिलीवरी पार्टनर, उबर-ओला ड्राइवर, अर्बन कंपनी कर्मी आदि) और प्लेटफॉर्म वर्कर्स को कानूनी परिभाषा दी है. अब ये कर्मी भी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के दायरे में आएंगे. एग्रीगेटर कंपनियों को अपने सालाना टर्नओवर का 1-2% (अधिकतम अंतिम भुगतान का 5%) एक विशेष कल्याण कोष में जमा करना होगा. इस कोष से गिग वर्कर्स को दुर्घटना बीमा, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन जैसी सुविधाएं मिलेंगी |

एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार