इंदौर-भोपाल मार्ग पर महिला कांग्रेस की पहली वाहन रैली, नेतृत्व करेगी नए अंदाज में
इंदौर | मध्यप्रदेश में महिला कांग्रेस के इतिहास में पहली बार 3 दिसंबर को इंदौर से भोपाल तक वाहन रैली निकाली जाएगी। इस रैली का नेतृत्व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा करेंगी। लांबा के नेतृत्व में महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रीना बौरासी सेतिया भोपाल जाकर पदभार ग्रहण करेंगी।
महिला कांग्रेस की मध्यप्रदेश की अध्यक्ष का दायित्व एक बार फिर इंदौर की महिला नेत्री को मिला है। इस पद पर नियुक्त किए जाने के बाद रीना बौरासी सेतिया द्वारा 3 दिसंबर को कार्यभार ग्रहण किया जाएगा। उन्हें कार्यभार दिलाने के लिए महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा 2 दिसंबर को इंदौर पहुंच रही हैं। इसके लिए इंदौर से वाहनों की रैली शुरू होगी। यह रैली सुबह 8.30 बजे शुरू होकर अरबिंदो अस्पताल होते हुए सांवेर पहुंचेगी। वहां से बड़ोदिया खान, तपोभूमि होकर देवास, सोनकच्छ, मेघवाड़ा, जावर, आष्टा, सीहोर होते हुए दोपहर में 1 बजे भोपाल पहुंच जाएगी। भोपाल में रीना बौरासी के कार्यभार ग्रहण करने के मौके पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, दिग्विजयसिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी, मध्यप्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार सहित कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। कार्यभार ग्रहण करने के अवसर पर आयोजित किए गए कार्यक्रम को उक्त सभी नेता संबोधित करेंगे। इस आयोजन के लिए इंदौर से तैयारी शुरू हो गई है।

एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार