छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी कर्मचारियों की छुट्टी रद्द, जानें क्या है नया नियम और विभाग ने क्यों लिया ये निर्णय?
CG News: छत्तीसगढ़ में 14 दिसंबर से विधानसभा का शीतकालीन सत्र शुरू होने जा रहा है. इस सत्र के मद्देनजर शनिवार और रविवार की छुट्टी रद्द कर दी गई है. लोक शिक्षण संचनालय ने संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को पत्र जारी कर छुट्टी रद्द करने का आदेश दिया है. साथ ही इस आदेश में विधानसभा में विधायकों द्वारा रखे गए सवालों का जवाब निर्धारित समय सीमा में तैयार करने के निर्देश दिए हैं.
शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द
लोक शिक्षण संचालनालय की ओर से संभागीय संयुक्त संचालक और जिला शिक्षा अधिकारियों को शनिवार-रविवार की छुट्टी रद्द करने के संबंध में आदेश जारी किया गया है. इसमें विधानसभा के प्रश्नों का उत्तर निर्धारित समय पर तैयार करने के लिए निर्देश दिए गए हैं. आदेश में कहा गया है कि कार्यालयों को शनिवार और रविवार को भी खोला जाए और उत्तर निर्धारित समय पर तैयार किए जाएं.
नए विधानसभा भवन में होगा सत्र
छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से शुरू हो रहा है, जो 17 दिसंबर तक चलेगा. यह सत्र छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन में होगा. इस सत्र के लिए विधायकों ने कुल 628 सवाल सबमिट किए हैं, जिनमें से 604 सवाल ऑनलाइन और 24 सवाल ऑफलाइन सबमिट किए गए हैं.
‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर विशेष चर्चा
छत्तीसगढ़ विधानसभा शीतकालीन सत्र का पहला दिन 14 दिसंबर को होगा. इस दिन प्रश्नकाल नहीं होगा. इसकी जगह राज्य सरकार के दीर्घकालिक विकास रोडमैप ‘छत्तीसगढ़ विजन 2047’ पर विस्तृत चर्चा की जाएगी. इसके बाद सोमवार से बुधवार तक विधानसभा में सामान्य कार्यवाही चलेगी, जिसमें प्रश्नकाल और अन्य विधायी कार्य शामिल रहेंगे.
धर्मांतरण संशोधन विधेयक हो सकता है पेश
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस सत्र के दौरान सदन में धर्मांतरण संशोधन विधेयक पेश किया जा सकता है.

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर