MP नर्सिंग कॉलेजों को SC से बड़ी राहत...एडमिशन की तारीख बढ़ी, खाली 22,953 सीटों पर दाखिले का आखिरी मौका, जानें पूरी खबर
MP News: देश की सर्वोच्च अदालत सुप्रीम कोर्ट ने मध्य प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों को बड़ी राहत दी है. न्यायालय ने कॉलेजों में एडमिशन की तारीख को बढ़ा दिया है. अब 31 दिसंबर तक प्रदेश के नर्सिंग कॉलेजों में छात्र प्रवेश ले सकेंगे. कोर्स के लिए काउंसलिंग 30 नवंबर को ही समाप्त हो गई थी. फिलहाल लास्ट स्टेज की काउंसलिंग बीएससी नर्सिंग की ही हुई है.
MPNRC जारी करेगा नया शेड्यूल
मध्य प्रदेश के सभी नर्सिंग कोर्सेस में अब भी 22,953 से अधिक सीटें खाली हैं. उच्चतम न्यायालय ने अपने 1 अक्टूबर 2025 के आदेश में संशोधन करते हुए कहा कि कॉलेजों को खाली सीटों के लिए सार्वजनिक सूचना जारी करनी होगी. इससे सभी योग्य अभ्यर्थियों को अवसर मिल सकेगा. कोर्ट के आदेश के बाद एमपी नर्सिंग रजिस्ट्रेशन काउंसलिंग (MPNRC) एडमिशन के लिए नया शेड्यूल जारी करेगी. इसी के आधार स्टूडेंट्स रजिस्ट्रेशन और च्वॉइस फिलिंग कर सकेंगे.
किस कोर्स में कितनी सीटें खाली?
सुप्रीम कोर्ट ने ये आदेश श्रीनाथ कॉलेज ऑफ नर्सिंग की याचिका पर सुनवाई के बाद दिया है. प्रदेश में बीएससी की कुल सीट 12848 हैं, जिनमें से 5581 पर एडमिशन हुआ है और 7267 सीटें खाली हैं. PBBSC की कुल सीट 3776 सीटें हैं, प्रवेश 692 पर हुआ और 3084 सीटें खाली हैं. वहीं एमएससी की कुल 1956 सीट हैं, जिनमें से 766 सीट पर एडमिशन हुआ और 1190 सीट खाली रहीं. जीएनएम की कुल सीट 11529 सीट हैं, इसमें से 117 सीटों पर ही प्रवेश हुआ लेकिन 11412 सीटें अभी भी खाली हैं.

प्रधानमंत्री आवास योजना से स्वयं के पक्के मकान का सपना हुआ साकार
केदारनाथ धाम में अब नहीं चलेगा मोबाइल, फोटो-वीडियो बनाना मना
मनरेगा की ‘डबरी’ और ‘बिहान’ के सहयोग से सविता बनीं आत्मनिर्भर
“बंगाल चुनाव में बीजेपी की जीत तय”—दिलीप घोष का बड़ा दावा
लेमरू में दौड़ी जिंदगी की नई रफ्तार, संजीवनी 108 सेवा से ग्रामीणों को मिल रहा त्वरित उपचार
छत के नेट से टीम इंडिया की कैप तक का सफर
केदारनाथ मंदिर के कपाट कल सुबह 8 बजे खुलेंगे, दुल्हन सा सजा धाम
सुपर सकर मशीन द्वारा लगातार चौथे दिन तानसेन नगर में सीवर सफाई कार्य जारी
रायपुर प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के क्रियान्वयन में सूरजपुर बना प्रदेश में प्रथम स्थान पर