एनडीए की प्रचंड विजय के उपलक्ष्य में जदयू द्वारा भव्य सम्मान समारोह का आयोजन
पटना। बिहार विधानसभा चुनाव-2025 में एनडीए की प्रचंड जीत के उपलक्ष्य में जनता दल (यू0) प्रदेश कार्यालय, पटना स्थित कर्पूरी सभागार में सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा तथा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक उमेश सिंह कुशवाहा ने प्रदेशभर से आए पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ता साथियों का हृदय से अभिनंदन करते हुए उनके अथक परिश्रम, मेहनत और समर्पण की सराहना की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद संजय कुमार झा ने कहा कि संगठन ने जिस बारीकी और प्रतिबद्धता के साथ बूथ स्तर पर कार्य किया, उसका परिणाम यह रहा कि पार्टी ने 2010 के स्ट्राइक रेट को भी पीछे छोड़ते हुए जीत का नया इतिहास रच दिया। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि प्रतिकूल मौसम के कारण हेलिकाॅप्टर न उड़ पाने की स्थिति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिना किसी हिचक के रोड शो का निर्णय लिया और ग्यारह स्थानों पर रुककर एनडीए प्रत्याशियों के समर्थन में जनता से आशीर्वाद माँगा, यह उनके अद्भुत कार्य-ऊर्जा और मजबूत जज्बे का प्रमाण है।
साथ ही उन्होंने कहा कि लगातार बीस वर्षों तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के प्रति जनता का यह अपार समर्थन अपने आप में एक असाधारण उपलब्धि है। इसी कारण वर्ल्ड बुक ऑफ रिकार्ड्स, लंदन जैसी अंतरराष्ट्रीय संस्था ने भी इस जनादेश को विशेष रूप से सराहा है, जो 13 करोड़ बिहारवासियों के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आज की तारीख में 38 में से 37 जिलों में जदयू के विधायक होना इस जनसमर्थन की गहराई को दर्शाता है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विकास की मजबूत आधारशिला स्थापित कर दी है, और आगामी पाँच वर्षों में बिहार निश्चित रूप से देश के शीर्ष दस राज्य की श्रेणी में शामिल होगा। एनडीए सरकार जनता के भरोसे पर पूरी निष्ठा के साथ खरी उतरेगी।
प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जिन लोगों ने जनता दल (यू) के राजनीतिक भविष्य पर सवाल उठाया करते थे, बिहार की जनता ने उन्हें करारा जवाब दे दिया है। इस जनादेश ने स्पष्ट कर दिया है कि बिहार की राजनीति में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तथा जनता दल (यू) का विकल्प आज भी कोई नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता दल (यू0) कार्यकर्ताओं के खून-पसीने से सिंचित और नीतीश कुमार के संस्कारों में ढली हुई पार्टी है। जिस प्रकार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार के विकास के शिल्पकार हैं, ठीक उसी प्रकार जनता दल (यू0) का प्रत्येक कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक विजय का वास्तविक शिल्पकार है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान समारोह उन सभी साथियों को समर्पित है, जिन्होंने दृढ़ संकल्प, इच्छाशक्ति, अथक परिश्रम और अटूट समर्पण के बल पर ऐतिहासिक विजय का संकल्प साकार किया है। साथ ही, उन्होंने बूथ स्तर तक कार्यरत कार्यकर्ताओं के अमूल्य योगदान का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि गिलहरी की भाँति सूक्ष्म इस विजय की मजबूत नींव रखने में अहम भूमिका निभाई है। हम उन लाखों समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।
इस समारोह में बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी, मंत्री सुनील कुमार, विधानपरिषद में सत्तारूढ़ दल के मुख्य सचतेक संजय कुमार सिंह उर्फ गांधी जी, विधानपार्षद सह मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार, पूर्व सांसद सह अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चन्देश्वर प्रसाद चंद्रवंशी सहित, राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद समेत पार्टी के कई नेतागण मौजूद रहे। साथ ही, इस दौरान पार्टी मुख्यालय से संगठनात्मक गतिविधियों में अहम भूमिका निभाने वाले प्रदेश महासचिव सह मुख्यालय प्रभारी स्थापना चंदन कुमार सिंह, प्रो0 नवीन आर्य चंद्रवंशी, मुख्यालय प्रभारी अनिल कुमार, डॉ.अमरदीप, परमहंस कुमार एवं मुख्यालय प्रभारी (आईटी) मनीष कुमार, वासुदेव कुशवाहा को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार
तिलक वर्मा की 'विराट' उपलब्धि: गुजरात के 11 धुरंधरों पर भारी पड़ा मुंबई का यह अकेला शूरवीर।
जबलपुर में गर्मी का प्रचंड प्रहार; 42 डिग्री पहुंचा पारा, अगले 72 घंटे 'लू' का अलर्ट।