राजस्थान पुलिस अकादमी में हुआ भव्य दीक्षांत समारोह, 317 महिला कांस्टेबल बनीं देश की नई ताकत
राजस्थान पुलिस अकादमी (RPA) में सोमवार को महिला आरक्षी बैच 98 और 99 का भव्य दीक्षांत परेड समारोह शुरू हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। इस मौके पर कुल 317 महिला कांस्टेबलों ने राष्ट्र सेवा की शपथ ली। इसमें 76 दूरसंचार और 241 जनरल ड्यूटी महिला कांस्टेबल शामिल हैं, जो आज से राजस्थान पुलिस सेवा में शामिल हो गई हैं।परेड ग्राउंड में राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई और समारोह में जोश और उत्साह का माहौल देखने को मिला। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रशिक्षणार्थियों को सम्मानित भी किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत डीजीपी के परेड निरीक्षण से हुई। इस अवसर पर डीजी ट्रैफिक अनिल पालीवाल, RPA निदेशक संजीब कुमार नार्जरी, अतिरिक्त निदेशक शंकर दत्त शर्मा सहित कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी भी मौजूद रहे।
परेश निरीक्षण के बाद पुरस्कार वितरण
राष्ट्रीय ध्वज को सलामी, परेड निरीक्षण के बाद आरपीए में पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीजीपी राजीव कुमार शर्मा ने दूरसंचार बैच और जनरल ड्यूटी की कॉन्स्टेबल को पुरस्कार वितरित किए। इसमें विभिन्न श्रेणियों में अव्वल कॉन्स्टेबल को दिए जा रहे पुरस्कार दिए गए।

राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस