श्रीगंगानगर में पाकिस्तानी गुब्बारा, PIA और चांद-तारा चिन्ह के साथ मिला, खुफिया एजेंसियां सतर्क
राजस्थान के सीमावर्ती जिले श्रीगंगानगर में एक बार फिर पाकिस्तान से आया संदिग्ध गुब्बारा मिलने से इलाके में दहशत और चिंता का माहौल बन गया है। गुब्बारे पर उर्दू भाषा में ‘PIA’ लिखा हुआ है, जो पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का लोगो माना जा रहा है। इसके साथ ही गुब्बारे पर पाकिस्तानी झंडे का चांद और तारे का निशान भी बना हुआ है। गुब्बारा हवाई जहाज के आकार का है, जिसे देखकर स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर आशंका बढ़ गई।
यह घटना मंगलवार देर शाम की बताई जा रही है। घमड़वाली थाना क्षेत्र के 30 एलएनपी इलाके में स्थित विक्रम मांझू की ढाणी के पास खेत में काम कर रहे एक किसान की नजर इस गुब्बारे पर पड़ी। गुब्बारे को देखते ही किसान ने बिना देर किए इसकी सूचना पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही घमड़वाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गुब्बारे को बेहद सावधानी से अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के इलाके को भी सतर्क कर दिया। घमड़वाली थाना के एएसआई श्योपत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में गुब्बारे के अंदर किसी तरह का विस्फोटक या संदिग्ध उपकरण नहीं मिला है। हालांकि, पाकिस्तान से जुड़ा होने के कारण मामले को हल्के में नहीं लिया जा रहा है और हर पहलू से गहन जांच की जा रही है।
पुलिस ने इस घटना की जानकारी तुरंत खुफिया एजेंसियों और अन्य सुरक्षा एजेंसियों को दे दी है। जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि यह गुब्बारा कहां से आया, कैसे सीमा पार कर यहां तक पहुंचा और इसके पीछे क्या उद्देश्य हो सकता है। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास