डिंगापुर, कोरबा में हस्तकला शिल्पियों के हुनर निखारने हेतु रैम्प योजना के अंतर्गत प्रशिक्षण आयोजित
कोरबा | कोरबा जिले के डिंगापुर क्षेत्र में हस्तकला शिल्पियों के कौशल विकास एवं आजीविका संवर्धन के उद्देश्य से रैम्प (RAMP) योजना के अंतर्गत तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डिपार्टमेंट ऑफ इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स, छत्तीसगढ़ एवं भारतीय उद्यमिता विकास संस्थान (EDII) अहमदाबाद के सहयोग से संपन्न हुआ।
इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य स्थानीय हस्तकला शिल्पियों के पारंपरिक हुनर को आधुनिक तकनीकों, डिज़ाइन नवाचार, गुणवत्ता सुधार तथा बाज़ार से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना रहा। कार्यक्रम के दौरान शिल्पियों को उत्पादन सुधार, लागत प्रबंधन, पैकेजिंग, ब्रांडिंग, विपणन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
विशेषज्ञों द्वारा प्रतिभागियों को उद्यमिता विकास, स्वरोज़गार के अवसरों तथा डिजिटल प्लेटफॉर्म के माध्यम से उत्पादों के विपणन पर भी मार्गदर्शन प्रदान किया गया। शिल्पियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने में सहायक बताया।
कार्यक्रम में जिला उद्योग कार्यालय कोरबा के डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन श्री भानु दास ने उद्योग विभाग द्वारा उपलब्ध विभिन्न योजनाओं की जानकारी साझा की, एवं सफल उद्यमी बनने के व्यावहारिक पहलुओं, प्रेरणा, आत्मविश्वास और कौशल विकास पर महत्वपूर्ण सत्र लिया। साथ ही ईडीआईआई के परियोजना अधिकारी श्री देवेंद्र साबले ने प्रतिभागियों को उद्यमिता के मूल तत्वों, सरकारी सहयोग तथा व्यवसाय शुरू करने की चरणबद्ध प्रक्रिया के बारे में मार्गदर्शन दिया।
कार्यक्रम में डिंगापुर के समाजसेवी श्रीमती फूलमती देवी, श्रीमती रुना साहू की विशेष उपस्थिति रही।

Mirzapur में भीषण हादसा, ट्रक टक्कर के बाद बोलेरो में आग; 11 लोगों की दर्दनाक मौत
11 बजे तक West Bengal में 41.11% और Tamil Nadu में 37.56% वोटिंग
Datia जिला अस्पताल में नकाबपोशों का आतंक, मरीज के अटेंडर से मारपीट
World Book Day पर ज्ञान का उत्सव, Mohan Yadav ने दिया किताबों से जुड़ने का संदेश
तमिलनाडु चुनाव: पोलिंग बूथ पर लगा सितारों का मेला, रजनीकांत से विजय तक ने डाला वोट।
सोशल मीडिया पर हलचल: पुराने रिश्तों की चर्चा पर भड़कीं मॉडल इजाबेल लेइट, कोहली को लेकर कही बड़ी बात