वैशाली जिले के महनार में जदयू के सदस्यता अभियान कार्यक्रम (2025-28) का भव्य आयोजन’
वैशाली। बिहार के वैशाली जिले के महनार में जनता दल (यू0) के प्रदेश अध्यक्ष सह स्थानीय विधायक उमेश सिंह कुशवाहा की गरिमामयी उपस्थिति में पार्टी के सदस्यता अभियान कार्यक्रम (2025-28) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाएँ एवं स्थानीय लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने उपस्थित लोगों को जनता दल (यू0) की सदस्यता दिलाई तथा पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से सदस्यता अभियान को मिशन मोड में संचालित करते हुए अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधान परिषद में सत्तारूढ़ दल के उपनेता ललन कुमार सर्राफ एवं वैशाली के जिलाध्यक्ष सुभाष चन्द्र सिंह सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमेश सिंह कुशवाहा ने कहा कि जमीनी कार्यकर्ता जद (यू0) की सबसे बड़ी ताकत हैं, जिनके बल पर हाल ही में संपन्न विधानसभा आम चुनाव में पार्टी ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि सदस्यता अभियान पार्टी का सबसे महत्वपूर्ण कार्यक्रम होता है, जो संगठन की जमीनी मजबूती एवं पार्टी के विस्तार में अहम कड़ी की भूमिका निभाता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को और अधिक मजबूती प्रदान करने के उद्देश्य से सदस्यता अभियान में पार्टी के सभी कार्यकर्ता मिशन मोड में जुटें तथा रिकाॅर्ड संख्या में लोगों को जनता दल (यू0) परिवार से जोड़ते हुए एक करोड़ से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को हासिल करें। श्री कुशवाहा ने कहा कि प्रत्येक कार्यकर्ता को घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाना है और माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुँचाते हुए नए साथियों को जनता दल (यू0) परिवार में शामिल करने की दिशा में पूरी निष्ठा से काम करना है।

केदारनाथ का त्रिकोणीय शिवलिंग: क्या है महाभारत से जुड़ा रहस्य?
दक्षिण का खाटू धाम: जहां बाबा श्याम करते हैं हर मुराद पूरी
शनि होंगे वक्री: 138 दिनों में चमकेगी 3 राशियों की किस्मत
वनाधिकार पट्टा और पीएम आवास से मुरिया परिवार को मिला नया जीवन
वर्मी कंपोस्ट उत्पादन बनी आत्मनिर्भरता की मिसाल
राज्यपाल पटेल से भारतीय विदेश सेवा के प्रशिक्षु अधिकारी मिले
मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन