भारत एक संप्रभु देश और भरोसेमंद पार्टनर है, हम व्यापार समझौते पर कर रहे काम: पुतिन
मॉस्को। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत को एक संप्रभु देश और भरोसेमंद पार्टनर बताया है। पुतिन ने यह बात रविवार को सुप्रीम यूरेशियन इकनॉमिक काउंसिल के उद्घाटन अवसर पर कही। इस बैठक का मकसद यूरेशियन इकनॉमिक यूनियन के अंदर सहयोग को और गहरा करना है। इस दौरान पुतिन ने कहा कि ईएईयू ने खुद को उभरती हुई मल्टीपोलर दुनिया के एक आत्मनिर्भर केंद्र के रूप में मजबूती से स्थापित किया है। यूरेशियन यूनियन की स्थापना साल 2015 में रूस, बेलारूस और कजाकिस्तान ने की थी, जिसमें आगे चलकर आर्मेनिया और किर्गिस्तान भी शामिल हुए।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस बैठक में पुतिन ने भारत का जिक्र करते हुए कहा कि हम भारत के साथ एक और वरीयता वाले व्यापार समझौते पर काम कर रहे हैं। एक ऐसा देश जो संप्रभु है, भरोसेमंद साझेदार है और जिसकी 1.4 अरब लोगों की आबादी और 4 अरब अमेरिकी डॉलर की जीडीपी है। पुतिन ने कहा कि मुझे उम्मीद है कि सुप्रीम यूरेशियन काउंसिल की बैठक प्रोडक्टिव होगी और हमें आपसी हित के सभी मुद्दों पर प्रगति करने में मदद मिलेगी। इसी महीने की शुरुआत में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने भारत का दौरा किया था, जहां उन्होंने पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय बैठक की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक यात्रा पर पुतिन ने कहा था कि उनका देश भारत को सस्ती और किफायती दरों पर निर्बाध तेल का निर्यात जारी रखेगा। रिपोर्ट में बताया गया है कि भारतीय तेल रिफाइनर्स ने उन रूसी कंपनियों से तेल खरीदना फिर से शुरू कर दिया है, जिन पर पश्चिमी प्रतिबंध नहीं हैं।

मध्यप्रदेश को सामाजिक न्याय के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने के लिये करें समन्वित प्रयास : मंत्री कुशवाह
लेमनग्रास -किसानों के लिए कम पानी में ज्यादा कमाई का साधन
चेकडैम बना ग्रामीण आत्मनिर्भरता का मजबूत आधार, जल संरक्षण से बदली खेती की तस्वीर
कौशल और सामाजिक उद्यमिता से होगा भारत विकसित : राज्यपाल पटेल
द्वारका नगरी योजना से शहरी विकास को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ से बदली तस्वीर
3147 करोड़ के मेगा प्रोजेक्ट का काम शुरु
वर्षा जल संरक्षण में प्रदेश का जनजातीय जिला डिंडोरी देश में प्रथम स्थान पर
चुनाव से पहले सियासी घमासान: पीएम मोदी पर बयान को लेकर खरगे को EC का नोटिस
किसानों को ग्रामीण क्षेत्र की कृषि भूमि के भूअर्जन पर मिलेगा बाजार दर का 4 गुना मुआवजा