छत्तीसगढ़ में 'कोल्ड टॉर्चर': अगले 48 घंटे भारी, इन जिलों में घने कोहरे के साथ शीतलहर का रेड अलर्ट जारी
CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में लगातार ठंड का कहर जारी है. मौसम विभाग ने आज यानि 24 से 25 दिसंबर के बीच प्रदेश के कई जिलों में शीत लहर और मध्यम से घने कोहरे की चेतावनी जारी की है.
छत्तीसगढ़ के इन जिलों में शीतलहर का अलर्ट जारी
रायपुर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, मोहल्ला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी और बेमेतरा जिलों में एक-दो स्थानों पर शीतलहर चलने की संभावना जताई गई है. 24 से 25 दिसंबर के दौरान इन जिलों में ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य से नीचे बना रह सकता है। दुर्ग संभाग में एक-दो स्थानों पर शीत लहर का असर पहले ही दर्ज किया गया है.
उत्तर छत्तीसगढ़ में कोहरे की चेतावनी
इसके अलावा कोरिया, मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर, सूरजपुर, सरगुजा, जशपुर और बलरामपुर जिलों में एक-दो स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने की संभावना है. वहीं कोरबा, रायगढ़ और गौरेला-पेंड्रा मरवाही जिलों में भी सुबह के समय घने कोहरे का असर देखने को मिल सकता है. अगले 24 घंटों में सरगुजा संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर तथा बिलासपुर संभाग में एक-दो स्थानों पर घना कोहरा छाने की आशंका जताई गई है.
अंबिकापुर सबसे ठंडा
प्रदेश में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 29.4 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में रिकॉर्ड किया गया. पेंड्रारोड में भी न्यूनतम तापमान 7 डिग्री तक गिर गया.

बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार