सावधान! झारखंड में और बढ़ने वाली है कनकनी, अगले 24 घंटे भारी; शीतलहरी को लेकर मौसम विभाग की नई चेतावनी
झारखंड के संताल और कोल्हान प्रमंडल के अधिकांश जिलों में अगले कुछ दिन कुहासा छाया रहेगा. पलामू, उत्तरी-दक्षिणी छोटानागपुर में न्यूनतम तापमान में अधिकतम 3 डिग्री तक की कमी आ सकती है. राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 23.2 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. लोहरदगा सबसे ठंडा रहा जहां न्यूनतम पारा 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. कांके में अधिकतम तापमान 21.4 डिग्री तो वहीं न्यूनतम पारा महज 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इस दौरान 2.6 किमी की रफ्तार से हवा चली.
मौसम वैज्ञानिक रमेश कुमार ने बताया कि न्यूनतम तापमान गिरेगा और शीतलहरी जारी रहेगी. झारखंड में कोहरे और धुंध की वजह से दृश्यता कम है जिसकी वजह से प्लेन और ट्रेन विलंब से चल रही है. बसों की रफ्तार पर भी ब्रेक लगा है.
दृश्यता कम होने से रूकी वाहनों की रफ्तार
मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि मंगलवार को भी कुहासे का असर रहा. रांची में दृश्यता 50 मीटर से भी कम रही. वहीं पलामू में 300 मीटर, देवघर में 400 मीटर और जमशेदपुर में 700 मीटर दृश्यता रही. रांची में विमान सेवाएं बाधित हुई. 14 विमान विलंब से पहुंचे.
एयर इंडिया एक्सप्रेस के बेंगलुरु-रांची और दिल्ली-रांची समेत 3 अन्य विमानों को स्थगित किया गया है. रांची एयरपोर्ट पर करीब 11:30 बजे विमानों की आवाजाही शुरू हुई.
झारखंड में 26 जनवरी तक ठंड से राहत नहीं
गौरतलब है कि झारखंड में 26 जनवरी तक ठंड से राहत की उम्मीद नहीं है. ठंड की वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. मौसम विभाग का कहना है कि अभी शीतलहरी का प्रकोप जारी रहेगा. 14 जनवरी के बाद ही शीतलहरी से राहत की उम्मीद है.

आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार