कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह ट्रांजिट रिमांड पर रायपुर पहुंचा, कोर्ट में होगी पेशी
रायपुर : पुलिस झारखंड के कुख्यात गैंगस्टर मयंक सिंह को मयंक सिंह ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रायपुर पहुंच चुकी है। कुछ ही देर में उसे रायपुर की अदालत में पेश किया जाएगा। इससे पहले मयंक सिंह झारखंड के रामगढ़ जेल में बंद था। पुलिस की इस कार्रवाई को रायपुर में हुए गंभीर आपराधिक मामलों की जांच में अहम कड़ी माना जा रहा है।
अमन साव गैंग और लॉरेंस बिश्नोई से संबंध
जानकारी के अनुसार मयंक सिंह, झारखंड में सक्रिय कुख्यात अमन साव गैंग का सदस्य है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि उसके देश के बड़े गैंगस्टरों में शामिल लॉरेंस बिश्नोई गिरोह से भी संपर्क रहे हैं। इसी नेटवर्क के जरिए मयंक सिंह पर संगठित अपराधों को अंजाम देने का आरोप है।
रायपुर में फायरिंग कांड का आरोपी
रायपुर में कोयला कंस्ट्रक्शन कारोबारी प्रहलाद राय और पीआर ग्रुप के संचालक के कार्यालय पर गोली चलवाने के मामले में मयंक सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस के अनुसार यह घटना आपराधिक दबाव और वसूली से जुड़ी बताई जा रही है। इस मामले में पहले ही कई अहम सुराग पुलिस के हाथ लगे थे, जिसके बाद मयंक सिंह को ट्रांजिट रिमांड पर लाने की प्रक्रिया शुरू की गई।
पूछताछ में हो सकते हैं बड़े खुलासे
रायपुर पुलिस को उम्मीद है कि मयंक सिंह से पूछताछ के दौरान गैंग नेटवर्क, फायरिंग की साजिश और इसके पीछे के मास्टरमाइंड को लेकर अहम जानकारियां मिल सकती हैं। अदालत में पेशी के बाद पुलिस आगे की रिमांड मांग सकती है, ताकि पूरे मामले की गहराई से जांच की जा सके।

आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम
क्या आपका पीरियड फ्लो कम हो गया है? तनाव और डाइट हो सकते हैं जिम्मेदार
UP Board Result 2026: कल 4 बजे आएगा रिजल्ट, Amar Ujala पर मिलेगा डायरेक्ट लिंक
कर्नाटक में होमस्टे में विदेशी महिला से दुष्कर्म, नशीला पेय देने का आरोप; दो गिरफ्तार