श्रीपुर थाना क्षेत्र में साइबर ठगों ने पुलिस बनकर ठगी का प्रयास किया
गोपालगंज । श्रीपुर थाना क्षेत्र के मजिरवा खुर्द गांव में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते 19 दिसंबर को भूमि विवाद को लेकर गांव में एक महिला के साथ मारपीट हुई थी। इस घटना में घायल महिला रिकेबिया देवी ने अपने गांव के छह लोगों के खिलाफ श्रीपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। शनिवार को पीड़िता के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति ने खुद को श्रीपुर थाने का पुलिस अधिकारी बताया। उसने प्राथमिकी में अग्रेतर कार्रवाई और आरोपितों की गिरफ्तारी का हवाला देते हुए पांच हजार रुपये मांग लिए। ठगों ने कहा कि पैसे मिलने के बाद आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फोन कट जाने के बाद पीड़िता का बेटा पवन शर्मा सीधे थाने पहुंचा और पूरी घटना की जानकारी दी। पुलिस ने मामले की जांच कर स्पष्ट किया कि थाने की ओर से कोई भी अधिकारी ऐसी कॉल नहीं करता। थानाध्यक्ष ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की और बताया कि साइबर ठग पुलिस बनकर लोगों को भ्रमित करने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी मामले में पुलिस कभी पैसे की मांग नहीं करती और ऐसी किसी भी घटना की तुरंत सूचना थाने को दें। पुलिस ने लोगों को सलाह दी कि फोन, व्हाट्सएप या मैसेज के जरिए पैसे मांगने पर कभी विश्वास न करें। बिना आधिकारिक पुष्टि के पैसे न दें और साइबर सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें।

TMC सांसद का केंद्र पर हमला, संसद की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल
केदारनाथ यात्रा 2026 का काउंटडाउन शुरू, धाम पहुंचकर DM-SP ने तैयारियों का लिया जायजा
राहुल गांधी का केंद्र सरकार पर हमला, असम सीएम पर लगाए गंभीर आरोप
12,500 में खरीदे 30 हजार के नकली नोट, पुलिस ने किया बड़ा खुलासा
बिहार में 15 को नए मुख्यमंत्री का शपथ ग्रहण संभव, पीएम के शामिल होने की भी संभावना
कानूनी लड़ाई में मिली राहत, फरमान खान को बड़ा फायदा
दुर्ग में ट्रैफिक सख्ती, हेलमेट न पहनना पड़ा भारी
नोएडा में बवाल: वेतन बढ़ाने की मांग पर उग्र हुए श्रमिक, पुलिस जीप समेत 5 गाड़ियां फूंकी