नववर्ष पर मथुरा वृंदावन में उमड़ेगी भारी भीड़, 29 से 5 जनवरी तक यात्रा से करें परहेज
मथुरा। नववर्ष 2026 के मौके पर श्री बांके बिहारी जी के दर्शन के लिए वृंदावन में भारी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखकर मंदिर प्रशासन और हाई पावर मैनेजमेंट कमेटी ने अहम दिशा-निर्देश जारी किए हैं। प्रशासन ने 29 से 5 जनवरी 2026 तक अत्यधिक भीड़ रहने की चेतावनी देकर श्रद्धालुओं से इस अवधि में वृंदावन यात्रा टालने या भीड़ की स्थिति का आकलन कर ही आने की अपील की है।
हर साल नए साल के मौके पर देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु वृंदावन पहुंचते हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए इस बार भी प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी हैं। मंदिर प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की अव्यवस्था या दुर्घटना से बचने के लिए यह एडवाइजरी जारी की गई है। भीड़ नियंत्रण के लिए मंदिर में प्रवेश और निकास के अलग-अलग मार्ग निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालुओं से अनुरोध किया गया है कि वे प्रशासन द्वारा तय किए गए रास्तों का ही उपयोग करें और सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पूरी तरह पालन करें। किसी भी स्थिति में धक्का-मुक्की या जल्दबाजी से बचने की सलाह दी गई है।
प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे अपने साथ बैग, कीमती सामान या अनावश्यक वस्तुएं न लाएं। जूते-चप्पल निर्धारित स्थानों पर ही उतारें, जिसके लिए मुख्य मार्गों पर विशेष व्यवस्था की गई है। भीड़भाड़ के दौरान जेबकतरे और मोबाइल चोर सक्रिय रहते हैं, इसलिए अपने सामान और बच्चों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। परिजनों से बिछड़ने की स्थिति से बचने के लिए प्रत्येक व्यक्ति की जेब में नाम, पता और मोबाइल नंबर लिखी हुई पर्ची रखने की सलाह दी गई है। इससे किसी भी आपात स्थिति में प्रशासन और पुलिस को मदद करने में आसानी होगी।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'