कड़ाके की सर्दी के बीच आंतकियों के खिलाफ चालू है सेना का ‘ऑपरेशन ऑल आउट’
जम्मू। जम्मू-कश्मीर में कड़ाके की सर्दी के बीच सेना ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक मोर्चा खोल दिया है। किश्तवाड़ और डोडा के दुर्गम, बर्फ से ढके जंगलों में बीते सात दिनों से लगातार ‘ऑपरेशन ऑल आउट’ चालू है। यह अब तक का सबसे बड़ा सर्दी में हो रहा सर्च ऑपरेशन है, जिसमें करीब दो हजार जवान तैनात हैं। खुफिया इनपुट्स के मुताबिक इन इलाकों में बड़ी संख्या में पाकिस्तानी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है, जिन्हें पूरी तरह घेरा गया है।
आमतौर पर आतंकी सर्दियों में बर्फबारी, कोहरे और बंद रास्तों का फायदा उठाकर जंगलों में छिपते हैं। लेकिन इस बार सेना ने अपनी पूरी रणनीति बदल दी है। ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अस्थायी बेस, फॉरवर्ड पोस्ट और सर्विलांस प्वाइंट स्थापित किए हैं। माइनस तापमान, तेज बर्फीली हवाओं और घने जंगलों के बीच जवान चौबीसों घंटे पेट्रोलिंग कर रहे हैं। घाटियों से लेकर पहाड़ी रिजलाइन तक हर संभावित मूवमेंट कॉरिडोर को सील किया गया है।
सूत्रों के अनुसार, हाल के महीनों में सुरक्षा बलों की सख्त कार्रवाई के चलते आतंकी ऊंचे और निर्जन इलाकों में सिमट गए हैं। लोकल आबादी से कटने के कारण उन्हें न रसद मिल पा रही है और न ही किसी बड़े हमले की योजना बनाने का मौका। कुछ आतंकी गांवों में दबाव बनाकर मदद लेने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन लोकल समर्थन करीब खत्म हो चुका है।
इस अभियान में जैश-ए-मोहम्मद के इनामी कमांडर सैफुल्लाह और उसके सहयोगी आदिल की तलाश जारी है। दोनों पर पांच-पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है। लोगों ने खुलकर सेना का समर्थन कर आतंकियों को देश का दुश्मन बताते हुए उनके खिलाफ सूचना देने की बात कही है।
ऑपरेशन पूरी तरह मल्टी-एजेंसी आपरेट किया जा रहा है। सेना के साथ जम्मू-कश्मीर पुलिस, सीआरपीएफ, स्पेशल ऑपरेशंस ग्रुप, वन गार्ड्स और ग्राम रक्षा गार्डस मिलकर ऑपरेशन आल आउट में जुटे हैं। ड्रोन, थर्मल इमेजिंग, ग्राउंड सेंसर और सर्विलांस रडार जैसी आधुनिक तकनीक से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'