दिग्विजय के RSS बयान पर कैलाश विजयवर्गीय ने क्यों कहा– पूर्व सीएम साहसी?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तारीफ वाले बयान पर क्रिया और प्रतिक्रिया का दौर जारी है. उनके इस बयान के बाद सीएम मोहन यादव ने उन्हें बीजेपी में आने का न्योता दे दिया था. अब कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने उनकी तारीफ कर दी है और उन्हें साहसी बता दिया है. इससे उलट मध्य प्रदेश के पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता पर तंज कसा है |
अपने साहसी होने का परिचय दिया
कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दिग्विजय सिंह की तारीफ करते हुए सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट किया. इस पोस्ट में लिखा कि लोकतंत्र में वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, लेकिन सच कहने का साहस भी होना चाहिए, जो हर किसी में नहीं होता. कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने RSS की तारीफ करके अपने साहसी होने का परिचय दिया है |
उन्होंने आगे लिखा कि हालांकि इससे दिल्ली दरबार में उनके नंबर अवश्य कम हुए होंगे, पर दिग्विजय सिंह ने कांग्रेस के अंदर 50 के दशक के नेता सरदार पटेल और अन्य नेताओं की उस परम्परा पर चलने का काम किया है जो सच कहने की हिम्मत रखते थे |
नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह पर कसा तंज
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह पर तंज कसते हुए कहा कि ओसामा बिन लादेन की आत्मा आज दोजख में जार-जार हो रही होगी, जाकिर नाइक खुद को अनाथ महसूस कर रहे होंगे. आप और संघ की तारीफ तौबा रे तौबा | आप ही तो थे जो बाटला हाउस पर आंखों से आंसू निकलवाते थे, आप ही भगवा आतंकवाद के जनक थे |
उन्होंने आगे कहा कि कहीं ये 2020 राज्यसभा चुनाव की प्रेशर टेक्टिक तो नहीं है, जब आपने राज्यसभा में जाने के लिए सरकार को हिला दिया था. मुझे तो यही लगता है, दो महीने बाद राज्यसभा के फिर चुनाव हैं तो आप कांग्रेस के हाई कमान पर दबाव बनाने लिए ये सब कर रहे हैं |
आरएसएस से सीख लेने की बात कही थी
सोशल मीडिया साइट एक्स पर कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बीजेपी के पूर्व अध्यक्ष और वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवानी समेत कई बड़े नेता कुर्सियों पर बैठे हुए हैं, वहीं जमीन पर प्रधानमंत्री बनने से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जमीन पर बैठे हुए हैं | इस फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा था कि किस प्रकार RSS जमीनी स्वयंसेवक कैसे जनसंघ नेताओं के चरणों में बैठकर प्रदेश का सीएम और देश का पीएम बना |

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'