Amit Shah in Kolkata: घुसपैठ और कुशासन पर टीएमसी सरकार पर अमित शाह का तीखा हमला
Amit Shah in Kolkata : के तहत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता पहुंचे, जहां उन्होंने एक प्रेसवार्ता के दौरान तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में टीएमसी शासन के दौरान बंगाल में भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ के कारण आम नागरिकों में असुरक्षा का माहौल बना है।
घुसपैठ के मुद्दे पर बोलते हुए अमित शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि भारत–बांग्लादेश सीमा पर बाड़ लगाने को लेकर वे अब तक सात पत्र लिख चुके हैं। इसके अलावा पिछले छह वर्षों में गृह सचिव तीन बार पश्चिम बंगाल का दौरा कर राज्य के मुख्य सचिव से मुलाकात भी कर चुके हैं। इसके बावजूद सीमा पर बाड़ लगाने के लिए राज्य सरकार जमीन उपलब्ध नहीं करा रही है। अमित शाह ने सवाल उठाया कि आखिर बंगाल सरकार को जमीन देने में क्या डर है और क्या वह घुसपैठ को जानबूझकर जारी रखना चाहती है।
Amit Shah in Kolkata के दौरान गृह मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि बंगाल सरकार घुसपैठियों के लिए दस्तावेज तैयार कर रही है, जिससे राज्य की जनसंख्या संरचना खतरनाक रूप से बदल रही है। उन्होंने कहा कि त्रिपुरा, असम, राजस्थान, पंजाब, कश्मीर और गुजरात की सीमाओं पर घुसपैठ रुक चुकी है, लेकिन पश्चिम बंगाल में ऐसा नहीं हो पा रहा है, क्योंकि यहां राजनीतिक संरक्षण दिया जा रहा है।
अमित शाह ने स्पष्ट किया कि बंगाल सीमा से हो रही घुसपैठ राष्ट्रीय सुरक्षा का गंभीर मुद्दा है और आने वाला चुनाव इसी विषय पर लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि आज से अप्रैल तक का समय राज्य के लिए बेहद अहम है, क्योंकि इसी दौरान चुनाव होंगे। भाजपा बंगाल के नागरिकों को भरोसा दिलाती है कि सत्ता में आते ही राज्य की विरासत को पुनर्जीवित किया जाएगा, विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और घुसपैठ रोकने के लिए एक मजबूत राष्ट्रीय ग्रिड तैयार किया जाएगा।

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'