चौके‑छक्कों वाला खिलाड़ी टीम से बाहर, इंग्लैंड ने किया बड़ा फेरबदल
इंग्लैंड ने अगले साल होने वाले T20 वर्ल्ड कप के लिए टीम का ऐलान कर दिया है. टीम में 15 खिलाड़ियों को जगह मिली है, जिसकी कमान हैरी ब्रूक के हाथों में होगी. हालांकि, इंग्लैंड ने उस खिलाड़ी को T20 वर्ल्ड कप की टीम में जगह नहीं दी, जिसने अपने T20 इंटरनेशनल करियर में चौके कम और छक्के ज्यादा लगाए हैं | हम बात कर रहे हैं लायम लिविंग्स्टन की, जो भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले जाने वाले T20 वर्ल्ड कप में खेलते नजर नहीं आएंगे |
लायम लिविंगस्टन को T20 WC टीम में जगह नहीं
लिविंगस्टन मार्च 2025 से ही इंटरनेशनल क्रिकेट से दूर हैं. T20 इंटरनेशनल में उन्होंने इंग्लैंड का प्रतिनिधित्व आखिरी बार फरवरी 2025 में किया था | लिविंग्स्टन ने वो मुकाबला भारत के खिलाफ ही खेला था | लायम लिविंग्स्टन के T20 करियर की बात करें तो उन्होंने 1 शतक और 2 अर्धशतक के साथ 60 मैच की 47 पारियों में 955 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 54 चौके और 59 छक्के लगाए हैं |
हैरी ब्रूक कप्तान, इन खिलाड़ियों को भी जगह
अब सवाल है कि इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने किन खिलाड़ियों को T20 वर्ल्ड कप 2026 की टीम में चुना है? उसमें कप्तान तो हैरी ब्रूक हैं | उनके अलावा बल्लेबाजी का दारोमदार बेन डकेट, विल जैक्स, फिल सॉल्ट, टॉम बैंटन जैसे खिलाड़ियों के कंधे पर होगा | वहीं टीम के पेस अटैक की अगुवाई जोफ्रा आर्चर करेंगे तो स्पिन डिपार्टमेंट में आदिल रशीद उसका बड़ा चेहरा होंगे |
7 फरवरी से 8 मार्च तक वर्ल्ड कप
T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 7 फरवरी से होगा. ये टूर्नामेंट 8 मार्च तक खेला जाएगा | इस टूर्नामेंट के लिए सभी 20 टीमों को 5 ग्रुप में बांटा गया है | इंग्लैंड की टीम इस टूर्नामेंट के ग्रुप सी में है, जिसमें उसके अलावा बांग्लादेश, इटली, वेस्टइंडीज और नेपाल की टीम है |
T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए इंग्लैंड टीम
हैरी ब्रूक (कप्तान) बेन डकेट, विल जैक्स, फिल सॉल्ट, जोस बटलर, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, रियान अहमद, जोफा आर्चर, जोश टंग, ल्यूक वुड, आदिल रशीद, सैम करन, जेमी ओवर्टन, लायम डाउसन |

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका