भीलवाड़ा में जमीन विवाद बना खूनी, बाइक सवार युवक की कार से कुचलकर हत्या
भीलवाड़ा जिले के रायला थाना क्षेत्र के लांबिया गांव में जमीन विवाद ने खूनी रूप ले लिया. रायला थाना क्षेत्र के लांबिया गांव में एक बाइक चालक को उसी के मामा पक्ष के लोगों ने कार से कुचल दिया. गंभीर अवस्था में घायल को परिजन महात्मा गांधी चिकित्सालय लेकर पहुंचे. जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है. परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है. मृतक के परिजन मेवाराम गुर्जर ने कहा कि लांबिया निवासी रामनारायण जाट का अपने मामा से जमीन के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था.
जमीन विवाद को लेकर की गई युवक की हत्या
मृतक के परिजन ने बताया कि इसी विवाद के चलते सुनियोजित साजिश रची गई. जब रामनारायण जाट बुधवार (31 दिसंबर) की शाम अपने घर लौट रहा था. इस बीच पहले उसकी रेकी की गई थी और महाकाल फैक्ट्री के पास वेरना कार से पीछे से टक्कर मार दी.टक्कर के बाद उसे काफी दूर तक घसीटा गया और बाद में कार एक बिजली के पोल से टकरा गई, जिसके बाद कार सवार मौके से फरार हो गए. मेवाराम गुर्जर ने आरोप लगाया कि इस वारदात को भंवर जाट, रामू देवी जाट, रामलाल जाट और सत्यनारायण जाट ने मिलकर षड्यंत्रपूर्वक अंजाम दिया है.
परिजनों ने की आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
परिजनों ने सभी आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की है. रायला थाना प्रभारी मुलचंद ने कहा कि लांबिया स्टेशन के पास कार चालक द्वारा बाइक सवार को कुचलने की सूचना मिली थी. मौके पर पहुंचने से पहले ही परिजन घायल को अस्पताल ले जा चुके थे. जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई. परिजनों की ओर से आशंका जताते हुए नामजद रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है. मामले की गहन जांच की जा रही है. पुलिस का कहना है कि जांच के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे.

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू