जोधपुर में ई-रिक्शा विवाद: खरीदार ने बजाज शोरूम के सामने लगाई अपनी गाड़ी में आग
Jodhpur News:जोधपुर के पांचवी रोड कोहिनूर के सामने ओटो चालक ने जिस बजाज शोरूम से नई बैट्री वाली रिक्शा खरीदी थी, उसी शोरूम के आगे उसको आग के हवाले कर दिया. घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने पानी छिड़क कर आग को बुझा दिया. ई रिक्शा खरीदने वाले ओटो चालक मालिक ने बताया कि उसने बजाज कपंनी की नई बैट्री वाली रिक्शा खरीदी थी जिसकी बैट्री चार्ज नहीं हो रहीं थीं जिसको लेकर उसने इसकी शिकायत कम्पनी से की.कंपनी ने कोई उचित समाधान नही बताया और ना ही उसे संतोषजनक जवाब दिया बल्कि ये कहा कि अगर ये गाड़ी चार्ज नहीं हो रहीं हैं तो इसे जला दो. कपंनी के इस गलत रवैये और बेतुकी बात से नाराज शख्स ने पेट्रोल छिड़ककर ई-रिक्शा को आग के हवाले कर दिया.
ई-रिक्शा मालिक ने की यह मांग
इस संबंद में बताया गया है कि चालक मोहन ने 13 दिन पहले 14 दिसंबर को ईवी को गधे से बांधकर पांचवीं रोड स्थित कंपनी में लेकर गया था. चालक का कहना है कि या तो उसकी गाड़ी का माइलेज ठीक करके दिया जाए. या फिर इस गाड़ी की एवज में नई गाड़ी दी जाए.
कंपनी ने कहा- सही आ रही है ई-रिक्शा की माइलेज
कंपनी संचालक का कहना है कि ई-रिक्शा की माइलेज सही आ रही है. फिर भी बदलने का दबाव बनाया जा रहा है. चालक मोहन ने 17 महीने पहले यह ई-रिक्शा 5 लाख रुपए में खरीदा था. तब 70 हजार रुपये डाउन पेमेंट दिया था. फिर 10655 रुपये की 48 किश्तें तय की गई. 14 किश्त चुका दी हैं. तब कंपनी ने दावा किया था कि एक बार चार्ज होने पर 180 का माइलेज देगी.
ई-रिक्शा को आग लगने बाद रोने लगी शख्स की पत्नी
मगर 174 तक उसका माइलेज आता रहा. पिछले 1 महीने बाद इसका माइलेज घटकर 70 से 74 तक ही पहुंच गया. यानी इसमें सीधा-सीधा 96-100 किमी का अंतर आ गया. इधर, ई-रिक्शा के आग लगाते ही साथ गई उसकी पत्नी फफक-फफक कर रो पड़ी.

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू