बड़ी खबर : मोस्ट वांटेड हिडमा की मौत? नक्सलियों के एक 'लेटर' ने मचाया हड़कंप, मौत के लिए ठेकेदार को बताया जिम्मेदार
CG News: छत्तीसगढ़ में खूंखार नक्सली कमांडर हिडमा की मौत को लेकर एक पत्र सामने आया है. नक्सलियों के कथित पत्र में हिडमा के एनकाउंटर की बात की गई है. बताया जा रहा है कि ये पत्र आंध्रप्रदेश के बीके एएसआर डिविजन के प्रवक्ता विप्लव ने जारी किया है.
पत्र में ठेकेदारों को दी धमकी
नक्सल नेता हिडमा की मौत से जुड़ा नक्सलियों का कथित पत्र आया सामने आया है. आंध्रप्रदेश के बीके एएसआर डिविजन के प्रवक्ता विप्लव ने हिडमा एनकाउंटर के पीछे एक ठेकेदार को जिम्मेदार बताया है. इस पत्र के जरिए कई ठेकेदारों को धमकी दी गई है. वहीं इस पत्र के सामने आने के बाद सुरक्षा बल सक्रिय हो गए हैं.
एक करोड़ का इनामी मुठभेड़ में मारा गया था
18 नवंबर की सुबह छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र बॉर्डर पर सुरक्षाबलों के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई. इस मुठभेड़ में 1 करोड़ा का इनामी खूंखार नक्सली कमांडर हिडमा ढेर हो गया है. हिडमा के साथ-साथ उसकी पत्नी समेत 6 नक्सली ढेर हुए हैं.
हिडमा की मौत के साथ ही ‘ऑपरेशन 2026’ में सुरक्षा बलों की ये सबसे बड़ी कामयाबी थी. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 से भारत को नक्सलमुक्त बनाने का लक्ष्य बनाया है.

सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू
चयन समिति की बैठक जारी, आयरलैंड-इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का होगा चयन
मालवीय नगर अग्निकांड: फर्जी दस्तावेज रैकेट से जुड़े होटल मालिक लवकेश बजाज के तार, पुलिस रिकॉर्ड में बड़ा खुलासा