खरगोन से आई बुरी खबर, नर्मदा किनारे 200 तोतों की मौत
खरगोन: मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के खरगोन जिले (Khargone District) में नर्मदा नदी (Narmada River) के किनारे खाद्य विषाक्तता के कारण कम से कम 200 तोतों (Parrots) की मौत हो गई है. अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. अधिकारियों ने बताया कि बीते चार दिनों में बड़वाह क्षेत्र में नर्मदा नदी पर बने एक्वाडक्ट पुल के पास तोते मृत मिले हैं. पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बर्ड फ्लू की आशंका से इनकार किया गया है.
जिला वन्यजीव वार्डन टोनी शर्मा ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान कुछ तोते जीवित पाए गए थे लेकिन भोजन में मौजूद विषाक्तता इतनी अधिक थी कि वे कुछ ही देर बाद मर गए. तोतों की मौत से इलाके में बर्ड फ्लू को लेकर दहशत फैल गई, हालांकि पशु चिकित्सा परीक्षण में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं मिले. वन विभाग ने एहतियात के तौर पर एक्वाडक्ट पुल के आसपास पक्षियों को भोजन कराने पर प्रतिबंध लगा दिया है और वहां निगरानी के लिए कर्मचारियों की तैनाती की गई है.
अधिकारियों ने बताया कि मृत पक्षियों के विसरा के नमूने आगे की जांच के लिए जबलपुर भेजे गए हैं. पशु चिकित्सा विभाग के अधिकारियों के अनुसार, खाद्य विषाक्तता और अनुचित आहार के कारण तोतों की मौत हुई है. स्थानीय लोगों की सूचना पर बीते चार दिनों से पशु चिकित्सा विभाग, वन विभाग और वन्यजीव शाखा की टीमें क्षेत्र की निगरानी कर रही हैं.

कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'
बोलेरो में बना रखा था सीक्रेट चैंबर, 173 किलो डोडाचूरा के साथ तस्कर गिरफ्तार
गोंडी कलाकारों के लिए बड़ी सौगात, अमेज़न ई-कारीगर से मिलेगा नया बाजार
सीमा पर संगीत का संगम, अटारी बॉर्डर पर परफॉर्म करेंगे एआर रहमान
सिंगर नेहा कक्कड़ ने फैंस को दिखाई बर्थडे सेलिब्रेशन की खास झलक