दानापुर मंडल के चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार, करौटा, मंझौलीग्राम हाल्ट, बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर 02 जोड़ी पैसेंजर ट्रेनों का ठहराव
हाजीपुर। इंटरमीडिएट एवं मैट्रिक बोर्ड परीक्षा के परीक्षार्थियों की सुविधा के मद्देनजर दानापुर मंडल के चम्पापुर हाल्ट, सालिमपुर बिहार हाल्ट, करौटा, मंझौलीग्राम हाल्ट, बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट/स्टेशनों पर गाड़ी सं. 63221/22 मोकामा-पटना-मोकामा मेमू एवं 53203/04 झाझा-दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर का 02.02.2026 से 28.02.2026 तक 01 मिनट का अस्थायी ठहराव प्रदान किया गया है। पूर्व मध्य रेल के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी सरस्वती चंद्र द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार विवरण निम्नानुसार है-
1) गाड़ी सं. 63221 मोकामा-पटना मेमू पैसेंजर 06.17/06.18 बजे चम्पापुर हाल्ट, 06.24/06.25 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट, 06.27/06.28 बजे करौटा, 06.30/06.31 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट एवं 06.42/06.43 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
2) गाड़ी सं. 63222 पटना-मोकामा मेमू पैसेंजर 18.51/18.52 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट, 19.03/19.04 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट, 19.06/19.07 बजे करौटा, 19.09/19.10 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट एवं 19.15/19.16 बजे चम्पापुर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
3) गाड़ी सं. 53203 झाझा-दानापुर फास्ट पैसेंजर 06.32/06.33 बजे चम्पापुर हाल्ट, 06.40/06.41 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट, 06.48/06.49 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट एवं 07.02/07.03 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।
4) गाड़ी सं. 53204 दानापुर-झाझा फास्ट पैसेंजर 18.34/18.35 बजे बुद्धदेवचक यादवनगर हाल्ट, 18.50/18.51 बजे मंझौलीग्राम हाल्ट, 18.58/18.59 बजे सालिमपुर बिहार हाल्ट एवं 19.05/19.06 बजे चम्पापुर हाल्ट पर रूकते हुए आगे के लिए प्रस्थान करेगी।

बंगाल में वोटर लिस्ट विवाद: 90 लाख नाम हटाने पर सियासी तूफान
बारामती उपचुनाव में कांग्रेस नहीं उतारेगी उम्मीदवार, अजित पवार को श्रद्धांजलि
BCB में नेतृत्व बदलाव, तमीम इकबाल बने अध्यक्ष
सुनील गावस्कर ने डेविड मिलर का किया बचाव
पहले बंधक बनाकर देह व्यापार, अब समझौता न करने पर धमकी
छत्तीसगढ़ के इस जिले में बनेगी स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी
क्या हार के डर से सीट बदल रहे ओमप्रकाश राजभर? निषाद पार्टी की सीटों पर नजर
जबलपुर में मंदिर में शादी का मामला, नाबालिग के गर्भवती होने से खुलासा
Bhopal में गैस की कालाबाजारी का खुलासा, छापेमारी में बड़ा घोटाला
पमरे के नए जीएम बने दिलीप कुमार सिंह