Ambikapur: TET परीक्षा में फुल स्लीव शर्ट पहनने पर परीक्षार्थियों के कपड़े काटे
Ambikapur: रविवार को TET यानि शिक्षक पात्रता परीक्षा आयोजित की गई थी. जिसमें परीक्षा केंद्रों पर अनुशासन के नाम पर मनमानी की जा रही है. जिसका ताजा उदाहरण अंबिकापुर से सामने आया. यहां TET परीक्षा में शामिल होने पहुंचे परीक्षार्थियों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का आरोप लगा है. नियमों के पालन की आड़ में जिस तरह से अभ्यर्थियों को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया, उसने प्रशासन और परीक्षा प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.
फुल स्लीव शर्ट पहनने पर परीक्षार्थियों के कपड़े काटे
अंबिकापुर के होलीक्रॉस कॉलेज परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है, जहां परीक्षा में बैठने से पहले परीक्षार्थियों के फुल बाजू वाले शर्ट को कैंची से काटा गया.
इसके बाद ही उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति दी गई.
परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले इस तरह की कार्रवाई से परीक्षार्थी हतप्रभ रह गए और खुद को अपमानित महसूस करते रहे.
सोशल मीडिया में वायरल हुआ वीडियो
वहीं परीक्षार्थियों ने बनाया वीडियो आरोप है कि, परीक्षा प्रबंधन ने नियमों की जानकारी पहले से स्पष्ट करने के बजाय मौके पर ही सख्ती दिखाई. जिससे कई अभ्यर्थियों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ा. इस पूरे घटनाक्रम को परीक्षार्थियों ने अपने मोबाइल कैमरे में रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद मामले ने तूल पकड़ लिया.
वीडियो वायरल होने के बाद परीक्षा प्रबंधन की जमकर किरकिरी हो रही है, वहीं अभ्यर्थी इस व्यवहार को अमानवीय और गरिमा के खिलाफ बता रहे हैं.

एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी: जंतर-मंतर से अभिजीत दीपके की दोटूक- 'छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ मंजूर नहीं'