CG SIR: छत्तीसगढ़ के 64 लाख से ज्यादा वोटर्स को चुनाव आयोग का नोटिस, ऐसी क्या हुई गड़बड़ी?
CG SIR: छत्तीसगढ़ में SIR प्रक्रिया के तहत 64 लाख 95 हजार वोटर्स को चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है. जिसमें ये बताया गया है कि उनके नाम, पते या पिता के नाम में त्रुटि है. अगर 14 फरवरी के पहले त्रुटि नहीं सुधरवाई गई तो मतदाता सूची प्रकाशन में नाम काट दिया जाएगा. नोटिस प्रक्रिया 23 दिसंबर से चल रही है.
64 लाख से ज्यादा वोटर्स को चुनाव आयोग का नोटिस
दैनिक भास्कर की रिपोर्ट के मुताबिक, चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने ऐसी गलतियां मिली है, जिससे लोगों का सिर दर्द बढ़ गया है. जैसे 2003 के मतदाता पहचान पत्र में किसी का नाम प्रमोदकुमार लिखा है और SIR फॉर्म में प्रमोद कुमार (दोनों शब्द अलग) हो गए हैं, तो उसे लॉजिकल एरर बताया गया है.
BLO के पास जाकर सुधरवाना होगा
केंद्रीय चुनाव आयोग के सॉफ्टवेयर ने ऐसी ही छोटी-छोटी गलतियों को पकड़ा है. अब जिन्हें नोटिस जा रहा है, उन्हें बीएलओ के पास जाकर अपना नाम सुधरवाना होगा. छत्तीसगढ़ में 2 करोड़ 12 लाख वोटर्स हैं. इस तरह एक चौथाई वोटर्स के पास ऐसे नोटिस पहुंचे हैं.
जानें कैसी हुई गड़बड़ियां?
नामों में त्रुटि: नाम के प्रथम, द्वितीय और तृतीय में से कोई एक या दो जुड़ गए थे और एसआईआर में वह अब अलग-अलग हैं. कुछ नाम में श्री या डॉ. जैसे शब्द पहले थे, लेकिन अब नहीं है.
2003 की फोटाे और अब में थोड़ा में बदलाव आ गया. ऐसे कई मामले हैं, क्योंकि 22 साल में चेहरे में बदलाव आ जाता है.
पिता और बेटे की उम्र में 15 साल से कम का अंतर दिख रहा है. पहले शादियां 12-13 साल में ही हो जाती थीं, इसलिए कुछ मामले ऐसे भी आए हैं.
अगर किसी के 6 से अधिक बच्चे हैं, यानी 6 वोटर आईडी से अधिक में पिता का एक ही नाम है तो उन्हें भी संदिग्ध माना गया है.

IND vs AFG: कोहली की जगह चुना गया नया बल्लेबाज, फैंस की नजरें उस पर टिकीं
एशियाई खेलों के लिए T20 टीम का एलान, बुमराह और सूर्यवंशी पर रहेंगी नजरें
राजस्थान में ट्रैफिक पुलिस की 'स्ट्राइक': सड़क सुरक्षा अभियान के पहले ही दिन 4,869 वाहनों पर गाज
एंटी भू-माफिया टास्क फोर्स का एक्शन: जैसलमेर में माफियाओं के चंगुल से मुक्त कराई 100 करोड़ की बेशकीमती जमीन
भारतीय क्रिकेट का नया सितारा, सूर्यवंशी की T20 टीम में धमाकेदार एंट्री
कोटा में सनसनी: ऐतिहासिक चंद्रेसल मठ के महंत की बेरहमी से हत्या, आक्रोशित लोगों ने किया चक्काजाम, भारी पुलिस बल तैनात
ओवैसी का बड़ा हमला: 'सरकारी योजनाएं शुभेंदु की निजी खैरात नहीं', वोटर लिस्ट से राशन रोकने पर उठाए सवाल
डीके शिवकुमार कैबिनेट में पहला बड़ा संकट: बेंगलुरु पोर्टफोलियो न मिलने से नाराज रामलिंगा रेड्डी का इस्तीफा, कहा- 'बार-बार अपमानित नहीं हो सकता'
NEET-UG पेपर लीक: मास्टरमाइंड शुभम की न्यायिक हिरासत 15 जून तक बढ़ी, मनीषा वाघमारे की बेल पर 9 को फैसला