मौसम का दोहरा खेल: पहले कड़ाके की ठंड की वापसी, फिर सीधे 28°C पहुंचेगा तापमान; जानें आपके शहर का हाल
रांची: ताजा Weather Update के मुताबिक राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में मौसम फिर करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में न्यूनतम तापमान में करीब 2 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना जताई है। 14 और 15 फरवरी को बादल छंटने के बाद रात का पारा नीचे जा सकता है। हालांकि, इसके बाद तीन दिनों तक तापमान में किसी बड़े बदलाव के संकेत नहीं हैं।
शुक्रवार को रांची का अधिकतम तापमान 26.6°C और न्यूनतम 10°C दर्ज किया गया। बीते 24 घंटे में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री गिरा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री कम है। शनिवार को भी पारा और नीचे जा सकता है।
Weather Update: बादल हटते ही बढ़ी ठंड
फरवरी की शुरुआत में बादलों की वजह से ठंड में कमी आई थी। 3 और 4 फरवरी को अधिकतम तापमान 3-4 डिग्री बढ़ा था। लेकिन 5 फरवरी के बाद मौसम साफ होते ही तापमान 2-3 डिग्री गिरा और ठंड का असर बढ़ गया। 11 और 12 फरवरी को दोबारा बादल छाने से न्यूनतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई थी। अब बादल हटने के साथ रातें फिर सर्द होंगी।
मौसम विभाग के अनुसार 16 फरवरी से न्यूनतम तापमान में फिर बढ़ोतरी शुरू होगी। 17 फरवरी तक अधिकतम तापमान 28°C पहुंच सकता है। चाईबासा में 32.8°C अधिकतम और गुमला में 8.3°C न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया, जो क्षेत्रीय अंतर दिखाता है।

जल जीवन मिशन से ग्राम बंधी की बदली तस्वीर
प्रधानमंत्री जनमन योजना से बदली सेजाडीह की तस्वीर
दिल्ली HC से केजरीवाल को झटका: जस्टिस शर्मा को हटाने की याचिका खारिज
प्रकृति और स्थानीय जीवन के कल्याण प्रयासों में ही सेवा की सार्थकता : राज्यपाल पटेल
मध्यप्रदेश में खेल सुविधाओं का हो रहा है निरंतर विस्तार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
भोपाल मंडल के 'सेफ्टी हीरोज': डीआरएम ने संरक्षा में मिसाल पेश करने वाले 6 कर्मियों को नवाजा।
रायपुर पुलिस का 'ऑपरेशन क्लीन': महज 120 मिनट में 151 नशेड़ी चालक पुलिस के हत्थे चढ़े।
भोपाल में गौ-वंश पर क्रूरता: गांधी नगर में दो गायों की चोरी और वध की आशंका से तनाव।