आग की लपटों में समाया परिवार का सपना, गांव में पसरा मातम
सिरोही | जिले के आबूरोड क्षेत्र में एक दुखद घटना सामने आई है। रीको थाना क्षेत्र के मावल सरहद के पास नदी के किनारे बने एक कच्चे झोपड़े में अचानक आग लगने से मां और उसके चार महीने के मासूम पुत्र की जलकर मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी के अनुसार झोपड़े में अचानक आग भड़क गई। अंदर मौजूद गोविन्द पुत्री हिंदुराम जोगी और उसका चार महीने का पुत्र विष्णु आग की चपेट में आ गए। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों को बाहर निकलने का मौका नहीं मिला और मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई।
पुलिस और प्रशासन हरकत में आया
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। सीओ गोमाराम, थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत और पुलिस टीम मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक मां और मासूम के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिए गए। थानाधिकारी लक्ष्मणसिंह चम्पावत ने बताया कि आग अचानक कैसे लगी, इसका अभी तक स्पष्ट कारण नहीं पता चला है। मृतका के पिता की रिपोर्ट पर संदिग्ध मौत का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और मामले की गहन जांच कर रही है। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद सच्चाई सामने लाई जाएगी।

पत्रलेखा का ममता भरा अहसास: मां बनने के बाद बोलीं एक्ट्रेस— "अब मैं अपने बेस्ट वर्जन में हूँ।"
BTS के फाउंडर की बढ़ी मुश्किलें: $100 मिलियन की धोखाधड़ी के आरोप में बंग सी-ह्युक की गिरफ्तारी की तैयारी।
पर्दे पर उतरेगा इतिहास: ‘राजा शिवाजी’ का भव्य ट्रेलर रिलीज, रितेश देशमुख का दिखा रौद्र रूप।
भारत-जर्मनी रक्षा सहयोग पर फोकस, Rajnath Singh की अहम यात्रा
BJP में अंदरूनी खींचतान, विजय सिन्हा को मनाने की कवायद तेज
सिंगरौली में शिक्षा घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज
पूर्वांचल को बड़ी सौगात: 28 अप्रैल को पीएम मोदी करेंगे 500 बेड वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल का शिलान्यास।
डिजिटल पेमेंट से खुलेंगे ताले: काशी के प्रमुख स्थलों पर स्थापित होंगे 225 अत्याधुनिक लॉकर।