अलवर में अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल कर 8 लाख की ठगी
अलवर| साइबर थाना पुलिस ने अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर 8 लाख रुपये ठगने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी कार्रवाई की है। यह कार्रवाई साइबर अपराधों के खिलाफ सतर्कता और तकनीकी जांच के आधार पर की गई। थाना प्रभारी नरेश शर्मा ने बताया कि मामला वर्ष 2023 का है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि आरोपी ने पहले उसके मोबाइल पर अश्लील वीडियो भेजकर उसे जाल में फंसाया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ित के कुछ निजी वीडियो तैयार कर लिए और उन्हें वायरल करने की धमकी देकर पैसों की मांग करने लगा। ब्लैकमेलिंग के दबाव में आकर पीड़ित ने अलग-अलग किस्तों में करीब 8 लाख रुपये आरोपी को ट्रांसफर कर दिए। मानसिक रूप से परेशान होकर उसने अंततः अलवर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल ट्रांजैक्शन और डिजिटल ट्रेल की जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि रोहित निवासी फरीदाबाद इस ब्लैकमेलिंग रैकेट में सक्रिय भूमिका निभा रहा था। पुलिस टीम ने दबिश देकर उसे फरीदाबाद से गिरफ्तार कर लिया। थाना अधिकारी ने बताया कि इस मामले में पूर्व में दो अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस के अनुसार आरोपी रोहित एक पैर से विकलांग है लेकिन उसने तकनीक का दुरुपयोग कर गंभीर अपराध को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि इस गिरोह से और कितने लोग जुड़े हैं तथा क्या अन्य पीड़ितों के साथ भी इसी तरह की ठगी की गई है। मामले की गहन जांच जारी है।

ईरान-अमेरिका टकराव: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट आ रहे जहाज को IRGC ने समुद्र के बीच रोका
बेटे की हैवानियत—पिता को पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का तीखा बयान—Lenskart विवाद पर बोले, “लाहौर में कंपनी खोल लो”
आपत्तिजनक आचरण पर कड़ा रुख, जवाब नहीं तो सीधी कार्रवाई
Amit Shah का हमला—‘बंगाल में खाता भी नहीं खोल पाएगी कांग्रेस’, Rahul Gandhi पर साधा निशाना
बिलासपुर से दिल्ली का सफर होगा आसान: 3 मई से शुरू हो रही है सीधी हवाई सेवा
होर्मुज जलडमरूमध्य में तनाव चरम पर, ईरानी सेना की जहाजों पर फायरिंग
Mallikarjun Kharge के बयान पर बवाल, BJP प्रतिनिधिमंडल ने EC से की मुलाकात
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे बना रनवे, वायुसेना ने दिखाया दमखम