नगर पालिका में ईओडब्ल्यू की दबिश, अध्यक्ष, CMO सहित कर्मचारी दफ्तर से भागे
मुरैना। मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) के मुरैना जिले (Morena district) के सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में ईओडब्ल्यू की टीम की दबिश से हड़कंप मच गया। टीम के पहुंचते ही पालिका के सभी कर्मचारी आलमारियों को बंद कर दफ्तर से भाग खड़े हुए। लगभग 4 घंटे के इंतजार के बाद टीम को खाली हाथ लौटना पड़ा।
दरअसल सबलगढ़ नगर पालिका परिषद में वित्तीय अनियमितताओं की शिकायदत को लेकर ईओडब्लू की टीम छापामार कार्रवाई के लिए पहुंची थी। पार्षद मोहन पचौरी ने ईओडब्ल्यू में सबलगढ़ नगर पालिका में हुई वित्तीय अनियमितताओं की शिकायत की थी।
बताया जाता है कि ईओडब्लू की टीम आने की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ सहित कई कर्मचारी कार्यालय में कुर्सी छोड़कर भाग गए। सभी कर्मचारियों ने अपनी-अपनी अलमारियों के ताल डालकर भाग खड़े हुए। लगभग पांच घंटे कर्मचारियों का इंतजार करने के बाद ईओडब्ल्यू की टीम खाली हाथ लौट गई।

PSL 2026 प्लेऑफ में चार कप्तानों की दिलचस्प टक्कर
मिताली बाग की कार पर हमला, BJP पर लाठी-डंडों से गुंडागर्दी का आरोप
ट्रैक्टर से विधानसभा पहुंचे MLA, पुलिस से झड़प; ‘नारी शक्ति वंदन’ पर गरमाई राजनीति
राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास
अंपायर के फैसले पर आपत्ति पड़ी भारी, रघुवंशी पर जुर्माना
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान