स्नूकर क्लब बना खूनी मैदान, भोपाल में नाबालिग छात्र पर ताबड़तोड़ हमला
भोपाल : राजधानी भोपाल के टीला जमालपुर क्षेत्र स्थित स्कूनर क्लब में उस वक्त सनसनी फैल गयी, जब दो नाबालिग छात्रों ने नाबालिग छात्र पर चाकू और छुरी से दनादन हमले किए. इससे छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल छात्र 10वीं में पढ़ता है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पता लगा कि हमलावरों ने महज 30 सेंकड मे 27 वार किये.घटना 15 फरवरी की है, जबकि 22 फरवरी को घटना का सीसीटीवी सामने आया. खास बात ये है कि पुलिस ने मामूली धाराओं मे केस दर्ज कर आरोपी छात्रों को नोटिस देकर छोड़ दिया.
फिल्मी अंदाज में चाकू-छुरी से दनादन हमले
चाकूबाजी की गंभीर वारदात भोपाल के टीला जमालपुरा के गणेश चौक स्थित स्नूकर क्लब में हुई. दो नाबालिग छात्र पहले से घात लगाए बैठे थे. जैसे ही 10वीं में पढ़ने वाला छात्र स्कूनर क्लब पहुंचा तो फिल्मी अंदाज में दोनों छात्रों ने उस पर ताबड़तोड़ चाकू-छुरी से हमला कर दिया. महज 30 सेकेंड मे 27 वार किए और हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गए.हमले में छात्र के हाथ में 10 से ज्यादा गहरे कट आए हैं, जबकि उसकी दो उंगलियां भी कट गईं. छात्र के कंधे और पीठ पर भी गंभीर चोटों के निशान हैं. घायल छात्र को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया.
कुछ दिन पहले हमलावरों से विवाद हुआ था
बताया जा रहा है कि हमलावर और पीड़ित एक ही कोचिंग संस्थान में साथ पढ़ते हैं. कुछ दिन पहले हुए झगड़े में थप्पड़ मारने की घटना के बाद बदला लेने की नीयत से इस वारदात को अंजाम दिया गया. पूल गेम में वर्चस्व को लेकर दोनों पक्षों में पहले भी तनातनी हो चुकी है. घायल 16 वर्षीय छात्र गौतम नगर थाना क्षेत्र का निवासी है और रोजाना स्नूकर पूल में खेलने आता था. कुछ दिन पहले उसका क्लब में ही दो अन्य नाबालिग छात्रों विवाद हो गया था.
हमलावर छात्र पीड़ित के साथ कोचिंग में पढ़ते हैं
बताया जाता है कि उस दौरान छात्र ने दोनों को थप्पड़ मार दिए थे. इसी रंजिश में आरोपियों ने बदला लेने की नीयत से हमला किया. हमला करने वाले दोनों नाबालिग भी 10वीं कक्षा के छात्र हैं और घायल के साथ कोचिंग में पढ़ते हैं. टीला जमालपुरा पुलिस थाने के टीआई आशुतोष उपाध्याय ने बताया "शुरुआती तौर पर मारपीट की धाराओं में FIR दर्ज की थी. दोनों नाबालिग को थाने से नोटिस देकर छोड़ दिया गया है. मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर आगे धाराओं में इजाफा होगा."

सुभेंदु सरकार का आरोप: TMC कार्यकर्ताओं ने किया हमला, कार में तोड़फोड़
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से शिक्षकों को राहत, राज्य सरकार की अपील खारिज
बंगाल में वोटिंग बनी रणभूमि: कहीं बमबाजी, कहीं मारपीट—जानें किन इलाकों में भड़की हिंसा
मल्लिकार्जुन खरगे पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा- इलाज करवाओ
जबलपुर हादसा: रील बनाते वक्त नहर में गिरीं 4 लड़कियां, 2 की मौत
गौतम बुद्ध नगर का शानदार प्रदर्शन, हाईस्कूल में 8वां और इंटर में 12वां स्थान
Amazon India का मेगा निवेश, वेलफेयर और ऑपरेशंस पर 2800 करोड़ रुपये
यूपी बोर्ड रिजल्ट जारी: 10वीं में 90.42% और 12वीं में 80.38% पास, बेटियों ने मारी बाज़ी
भीषण गर्मी में राहत, स्काउट्स-गाइड्स ने शुरू किया जल सेवा अभियान