किसान महापंचायत से पहले सियासी घमासान, CM मोहन यादव ने राहुल गांधी से पूछा- रवि और खरीफ की फसल क्या होती है?
Bhopal news: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज राहुल गांधी किसान महापंचायत करने जा रहे हैं. लेकिन इससे पहले सूबे के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला हैं. CM मोहन यादव ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि ‘ चौपाल लगाई जा रही है अच्छी बात है लेकिन राहुल गांधी रबी और खरीफ की फसल क्या होती है ये भी अच्छी तरह से जान लें. एमपी के दुग्ध उत्पादन के लिए भी राहुल गांधी बोलें. राहुल गांधी आज आ रहे हैं, हम 365 दिन किसानों के लिए काम कर रहे हैं.’
राहुल गांधी माफी मांगें- सीएम मोहन यादव
सीएम ने आगे कहा कि ‘राहुल गांधी माफी मांगे क्योंकि कांग्रेस ने मप्र में कुछ नहीं किया. 2003 तक साढ़े सात लाख हेक्टेयर सिंचाई रकवा क्यों रहा, कांग्रेस ने किसानों के साथ अन्याय किया. कांग्रेस ने 55 साल में सिंचाई में जो कुछ किया. उससे अधिक तो हमने डेढ़ साल में कर दिया. ये किसानो के लिए आदर्श जगह है. राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांट लगाना चाहिए’.
कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना गंदी मानसिकता-सीएम मोहन यादव
उन्होंने कहा कि- इंडिया इंपैक्ट एआई समिट में कपड़े खोलकर प्रदर्शन के लिए अपने यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को डांट लगाना चाहिए. सीएम मोहन यादव ने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासन में सबसे ज्यादा कॉटन मिलें बंद हुईं. एआई समिट के दौरान कांग्रेस के प्रदर्शन पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि कपड़े उतारकर प्रदर्शन करना गंदी मानसिकता है इसे देश और प्रदेश की छवि खराब होती है.
ये रहा राहुल गांधी का पूरा कार्यक्रम
बता दें कि राहुल गांधी दोपहर समय 14:00 बजे जवाहर चौक कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे. 4 घंटे भोपाल में ट्रेड डील के खिलाफ महा पंचायत के कार्यक्रम में शामिल होंगे और जनता को संबोधित करेंगे. इसके बाद समय 16:15 बजे वापस दिल्ली के लिए रवाना होंगे. राहुल गांधी के महापंचायत को सफल बनाने के लिए कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता ने पूरी तैयारियां कर ली हैं.

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास