Holi 2026: राजसमंद में फागोत्सव की धूम, फूलों की होली में रंगा पूरा शहर
राजसमंद। शहर के माहेश्वरी मोहल्ले में सखीया ग्रुप की ओर से फागोत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें देर रात तक भक्ति और उल्लास का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद गणेश वंदना प्रस्तुत की गई, जिससे आयोजन को पारंपरिक और आध्यात्मिक स्वर मिला।
राधा-कृष्ण झांकी ने मोहा मन
फागोत्सव के दौरान महिलाओं ने राधा कृष्ण की प्रतिमा का फूलों से आकर्षक श्रृंगार किया और मनमोहक झांकी सजाई। सजीव प्रस्तुति और साज-सज्जा ने उपस्थित महिलाओं का मन मोह लिया। झांकी के सामने महिलाओं ने भक्ति भाव से सहभागिता की और आयोजन को उत्सवी रूप दिया।
पारंपरिक फाग गीतों पर सामूहिक नृत्य
कार्यक्रम के दौरान “महाराज गजानन आओ म्हारे कीर्तन में रंग बरसाओ”, “आज ब्रज में होली रे रसिया”, “रंग मत डालो रे सांवरिया”, “यशोदा तेरो लालो” और “होली खेलन को आयो कान्हा मेरे गांव रे” जैसे पारंपरिक फाग गीतों की प्रस्तुति दी गई। इन गीतों पर महिलाओं ने सामूहिक नृत्य किया। पूरा वातावरण भक्तिरस, संगीत और रंगों से सराबोर नजर आया। इस अवसर पर महिलाओं ने फूलों की होली खेलकर उत्सव को और भी यादगार बना दिया। रंगों और पुष्पों के बीच फागोत्सव का उल्लास चरम पर रहा।
आरती और प्रसाद के साथ समापन
फागोत्सव के समापन पर राधा-कृष्ण की आरती उतारी गई और प्रसाद का वितरण किया गया। मंजु बापड़ोत के नेतृत्व में सखीया ग्रुप की महिलाओं ने पारंपरिक फागणिया पहनकर आयोजन में भाग लिया। माहेश्वरी मोहल्ले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।

उज्जैन की विक्रम यूनिवर्सिटी एग्जाम में ‘अल्लाह’ सवाल पर बवाल
ईरान युद्ध का असर: पाकिस्तान में हालात बिगड़े, Shehbaz Sharif ने आज रात से लॉकडाउन का किया ऐलान
उमा भारती ने टीकमगढ़ में पोहे-जलेबी बेचकर जताया विरोध
कांग्रेस से निष्कासन के बाद नवजोत कौर सिद्धू ने बनाई भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी
मोहन कैबिनेट की बड़ी बैठक: अहम प्रस्तावों को मंजूरी, छात्रों और किसानों के लिए राहत भरे फैसले
‘चटोरे’ चोरों का अनोखा कारनामा, पहले मिठाई खाई फिर कैश पर हाथ साफ
बारामती उपचुनाव में गरमाई विरासत की सियासत, सुनेत्रा पवार ने अजित पवार के काम आगे बढ़ाने का वादा किया
वीरेंद्र सहवाग ने अजिंक्य रहाणे पर साधा निशाना, दी हद में रहने की सलाह
बोर्ड एग्जाम में टीचर्स को मिला अजीबोगरीब मैसेज, छात्र ने कहा- “साली से शादी करा दूंगा”