Indian Institute of Technology Delhi में रोबो वॉर का रोमांच, दर्शक हुए उत्साहित
नई दिल्ली|आईआईटी दिल्ली में जारी तकनीकी महोत्सव ट्रिस्ट में शनिवार को दर्शकों के बीच रोबो वॉर आकर्षण का केंद्र रही। रोबोट वॉर देखने के लिए युवा उमड़ पड़े। खुले मैदान में बंद शीशों के बीच रोबोट एक-दूसरे को कड़ी टक्कर देते दिखे। साथ ही ड्रोन के रोमांचक स्टंट ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इलेक्ट्रिक इंजीनियरिंग के छात्र सानिध्य ने बताया कि रोबो वॉर में हिस्सा लेने के लिए देश के अलग-अलग हिस्सों से टीमें पहुंचीं थीं। इसमें चंडीगढ़, राजस्थान, मुंबई, चेन्नई, दिल्ली को मिलाकर कुल 20 टीमें शामिल हुईं। आठ किलोग्राम वजनी रोबोट के बीच यह वॉर हुई। रोबोट को आरएफ (रेडियो फ्रीक्वेंसी) रिमोट कंट्रोल से संचालित किया गया। रोबोट के आगे के हिस्से में थे धारदार उपकरण रोबो वॉर के लिए रोबोट के आगे के हिस्से में धारदार उपकरण लगाए गए थे। शनिवार को आठ किलोग्राम वजनी रोबोट के बीच वॉर आयोजित की गई, जबकि रविवार को 15 और 18 किलोग्राम की श्रेणी में वॉर आयोजित की जाएगी। बता दें कि आईआईटी दिल्ली में तीन दिवसीय तकनीकी महोत्सव ट्रिस्ट का आयोजन किया जा रहा है।ड्रोन की उड़ान ने बढ़ाया रोमांच इस महोत्सव में ड्रोन प्रतियोगिता भी आयोजित की गई। ड्रोन की उड़ान ने दर्शकों के बीच रोमांच पैदा किया। आईआईटी दिल्ली के एरोक्लब के समन्वयक मोहम्मद जिया ने बताया कि ट्रिस्ट महोत्सव में ड्रोन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 20 टीमें हिस्सा ले रही हैं। इस प्रतियोगिता में अलग-अलग बाधाओं के बीच ड्रोन को उड़ाने का करतब दर्शकों को दिखाया गया। बीटेक इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के तीसरे वर्ष के छात्र कबीर कश्यप ने बताया कि शनिवार शाम को सूफी संगीत कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसे सुनने के लिए बड़ी तादाद में श्रोता उमड़ पड़े।

राज्यसभा चुनाव: मप्र से बीजेपी उम्मीदवार तरुण चुघ और रजनीश अग्रवाल ने दाखिल किया नामांकन, सीएम मोहन यादव रहे मौजूद
अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका