Viral Video: करण औजला के कॉन्सर्ट में हंगामा! VIP लाउंज में चले लात-घूंसे, देखें वायरल वीडियो
सिंगर करण औजला ने शनिवार शाम को दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में अपने P-POP CULTURE इंडिया टूर की शुरुआत की। कॉन्सर्ट को लेकर लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा गया। बताया जाता है कि कॉन्सर्ट में 75 हजार से ज्यादा लोग पहुंचे। इस बीच खबर है कि कॉन्सर्ट के दौरान हाथापाई हुई। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।
कॉन्सर्ट में चले लात घूंसे
'P-POP CULTURE कल्चर इंडिया टूर 2026' नाम के इस कॉन्सर्ट से एक वीडियो सामने आया जिसने इस कॉन्सर्ट के प्रबंधकों पर सवाल उठाया है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग वेन्यू के अंदर लड़ाई कर रहे हैं। एक आदमी नीचे पड़ा है। दूसरा आदमी उसे बार-बार घूंसे मार रहा है। झगड़े के दौरान एक दूसरा आदमी भी उस आदमी को लात मारता दिख रहा है।वीडियो शेयर करते हुए यूजर ने लिखा है 'करण औजला के कॉन्सर्ट में वीआईपी लाउंज में क्रेजी फाइट।'कॉन्सर्ट में लड़ाई क्यों हुई। इसके बारे में जानकारी नहीं है। वायरल वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं।
नाराज हुए दर्शक
इस बीच एक दर्शक ने सोशल मीडिया पर लिखा 'एक टिकट पर हमने 5-6 हजार रुपये खर्च किए। इसके बावजूद हम बाहर खड़े रहे। बॉक्स ऑफिस पर बदइंतजामी की वजह से हमारे कलाई के बैंड भी चोरी हो गए।'
औजला ने बांधा समां
करण औजला का कॉन्सर्ट शनिवार को शाम 4 बजे से रात 10 बजे तक जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुआ। इस बीच कॉन्सर्ट की शुरुआत डीजे चेतस के हाई-एनर्जी सेट से हुई, जिससे माहौल में जोश भर गया। इससे पहले कि औजला ने पॉप-अप लिफ्ट से स्टेज पर एंट्री की।

अमेरिका में जासूसी केस पर बड़ा खुलासा, पत्रकार ने माना अपना दोष
बिहार विधान परिषद चुनाव: चिराग पासवान के मुस्लिम दांव से आरजेडी-कांग्रेस के कोर वोट बैंक में सेंधमारी की तैयारी
सीवान में बेखौफ अपराधी: 4 दिनों के भीतर दूसरा मर्डर, घर के बाहर सो रहे अधेड़ की गर्दन काटकर निर्मम हत्या
सफाई महाभियान का समापन: 22 दिनों तक चले विशेष अभियान के बाद चकाचक हुई शहर की सूरत
गुमला में दिल दहलाने वाली घटना: घर के अंदर फंदे से लटकी मिली विवाहिता की लाश, तीन मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
मनमानी पर प्रशासन का हंटर: गढ़वा में प्राइवेट स्कूलों की मनमानी खत्म, फीस बढ़ाने पर लगी 10% की 'लक्ष्मण रेखा'
आर्थिक मोर्चे पर भारत की ऊंची छलांग: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जीडीपी ग्रोथ को बताया मजबूत भारत का प्रतीक
पटना सिविल कोर्ट में हाई-वोल्टेज ड्रामा: सरेंडर करने पहुंचे खान सर, पुलिस की मौजूदगी के बावजूद नहीं हो सकी गिरफ्तारी
तीन बच्चों समेत 4 लोगों की मौत, रीवा सिलेंडर ब्लास्ट से दहला इलाका
सार्थक करेगा स्टूडेंट्स की उपस्थिति की निगरानी, नई व्यवस्था लागू