होली पर शराब पीकर ड्राइविंग करने वालों पर ‘चाबुक’, रायपुर में 130 चालकों के चालान
रायपुर|कहते हैं समझदार को इशारा ही काफी होता है, लेकिन रायपुर में शराब प्रेमियों को तो अपील और चेतावनी दोनों ही समझ नहीं आ रही हैं. पुलिस लगातार कह रही है कि शराब पीकर गाड़ी मत चलाइए. हमने भी खबरों के जरिए बार-बार बताया कि होली के पहले पुलिस एक्शन मोड में है, संभल जाइए. लेकिन जब लोग नहीं माने, तो उसका नतीजा कल 130 वाहन चालकों को भुगतना पड़ा|
रातभर पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान
कल हमने आपको दिखाया था कि किस तरह पुलिस चेकपोस्ट और पीसीआर के साथ पूरी तरह तैयार खड़ी है और ठीक वैसा ही नजारा देखने को मिला. रायपुर पुलिस कमिश्नरेट ने रात भर चेकिंग अभियान चलाया और 130 वाहन चालक शराब पीकर गाड़ी चलाते पकड़े गए. इनमें 39 कार, 73 मोटरसाइकिल, 3 ट्रक और 15 टाटा एस, पिकअप व ई-रिक्शा शामिल हैं. सभी के खिलाफ मोटरयान अधिनियम की धारा 185 के तहत कार्रवाई करते हुए वाहनों को जब्त किया गया. जब्त वाहन यातायात मुख्यालय और संबंधित थानों में खड़े कराए गए हैं|होली के पहले शहर में 42 जगहों पर चेकिंग पॉइंट लगाए गए थे. शाम से लेकर देर रात तक ब्रीथ एनालाइजर से जांच की गई और इसी दौरान ये सभी चालक पकड़े गए. साफ है कि चेतावनी पहले दी गई थी, लेकिन अनदेखी महंगी पड़ गई|
613 लोगों पर की गई कार्रवाई
इधर रायपुर पुलिस (ग्रामीण) ने भी होली चेकिंग अभियान को व्यापक स्तर पर चलाया. शाम से ही पीसीआर और चेकिंग पोस्ट सक्रिय रहे. एक ही अभियान में कुल 613 लोगों पर कार्रवाई की गई. ग्रामीण पुलिस ने एक ही रात में 158 वाहनों पर चालान की कार्रवाई की|इसके साथ ही अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लंबित वारंटों की तामील की गई और कुल 223 वारंट तामील किए गए. 119 लोगों पर प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई की गई, ताकि त्योहार के दौरान शांति भंग ना हो. एक व्यक्ति पर आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ. 12 लोगों पर आबकारी एक्ट, 99 पर कोटपा एक्ट और 6 पर जुआ/सट्टा अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई. ग्रामीण इलाकों में 49 गुंडा और निगरानी बदमाशों की सघन चेकिंग की गई. वहीं 18 चाकूबाज प्रवृत्ति के लोगों को बुलाकर सख्त चेतावनी दी गई, ताकि होली के दौरान किसी भी तरह की अप्रिय घटना न हो|
‘होली में पार्टी करनी है, तो घर में करिए’
मतलब साफ है कार्रवाई ताबड़तोड़ चल रही है. अभी भी समय है. होली में पार्टी करनी है तो घर में करिए, लेकिन बाहर निकलकर दूसरों को परेशान मत करिए और कानून मत तोड़िए. वरना बेवजह 10 हजार रुपये तक का नुकसान अलग और आगे कानूनी कार्रवाई का तनाव अलग झेलना पड़ेगा. समझदारी इसी में है कि त्योहार खुशी से मनाएं, परेशानी मोल लेकर नहीं|

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण