होली पर 'द केरल स्टोरी 2' की बेहतर हुई कमाई, जानें 'अस्सी' और 'ओ रोमियो' का कलेक्शन
होली के दिन फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' को बॉक्स ऑफिस पर फायदा मिला है। 'अस्सी' के कलेक्शन में पिछले दिन के मुकाबले गिरावट दर्ज की गई है। 'ओ रोमियो' का कलेक्शन मिलाजुला रहा है। आइए जानते हैं बुधवार को सभी फिल्मों ने कितना कलेक्शन किया है?
'द केरल स्टोरी 2' ने किया ठीक-ठाक प्रदर्शन
होली के दिन फिल्म 'द केरल स्टोरी 2' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक प्रदर्शन किया है। बुधवार को इसने बॉक्स ऑफिस पर 3.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। मंगलवार को इसने 4 करोड़ रुपये कमाए थे। पहले दिन फिल्म ने 75 लाख रुपये से खाता खोला था। छह दिनों में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 20.15 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
'अस्सी' के कलेक्शन में आई गिरावट
शुरुआत से ही फिल्म 'अस्सी' धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। बुधवार को इसने 25 लाख रुपये का कलेक्शन किया है। इससे पहले इस फिल्म ने 35 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 1 करोड़ रुपये से खाता खोला था। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 13 दिनों में 9.33 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।
धीमी रफ्तार से जारी है 'ओ रोमियो' की कमाई
शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की अदाकारी वाली फिल्म 'ओ रोमियो' बॉक्स ऑफिस पर अब भी धीमी रफ्तार से कमाई कर रही है। बुधवार को इसने 90 लाख रुपये का कलेक्शन किया। मंगलवार को फिल्म का कलेक्शन 90 लाख रुपये ही था। 20 दिनों में इस फिल्म ने कुल 67.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण
राजस्व कार्यों में ढिलाई पर सख्त:लंबित प्रकरणों के निपटारे और राजस्व वसूली में तेजी लाने मंत्री ने दिए निर्देश