होली पर तेज रफ्तार SUV का कहर: मेडिकल छात्र को पीछे से टक्कर, रेलिंग में फंसा युवक, मौत
गोरखपुर। के शाहपुर थाना क्षेत्र में मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर बुधवार देर रात एक भीषण सड़क हादसे में मेडिकल कॉलेज थर्ड ईयर के छात्र की दर्दनाक मौत हो गई। वह असुरन से मेडिकल कॉलेज की ओर अपनी स्कूटी से जा रहा था, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने उसे जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि छात्र स्कूटी से उछलकर ओवरब्रिज की रेलिंग में जा फंसा और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
मृतक छात्र आकाश पांडेय मूल रूप से संत कबीर नगर जिले की रहने वाला बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, फॉर्च्यूनर अनियंत्रित गति से आ रही थी और पीछे से सीधे स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर के बाद हेलमेट दूर जा गिरा, जबकि छात्र गंभीर रूप से घायल होकर रेलिंग में अटक गया। राहगीरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फॉर्च्यूनर वाहन को जब्त कर लिया गया है, जबकि वाहन चालक और सवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जानकारी में चालक के नशे में होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी। हादसे के बाद ओवरब्रिज पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मेडिकल छात्र की असमय मौत से कॉलेज परिसर और उसके गृह जनपद में शोक की लहर है। पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण