तेज रफ्तार बोलेरो की टक्कर से मासूम की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को पकड़कर जमकर पीटा
मुजफ्फरपुर। जिले के साहेबगंज थाना क्षेत्र में बुधवार की देर शाम सड़क दुर्घटना में एक मासूम बच्चे की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब बच्चा सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान एक तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
तेज रफ्तार बोलेरो ने मारी टक्कर
घटना साहेबगंज थाना क्षेत्र के हिम्मतपट्टी माधोपुर हजारी गांव की है। मृतक बच्चे की पहचान सत्यम उर्फ ऋषभ (उम्र 6 वर्ष), पिता विपिन बैठा, निवासी साहेबगंज के रूप में हुई है। घटना को लेकर बताया जा रहा है कि बच्चा खेल रहा था और इसी दौरान सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया और उसने दम तोड़ दिया।
ग्रामीणों ने चालक को पीटा
घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण आक्रोशित हो गए। मौके से भाग रहे चालक को ग्रामीणों ने खदेड़कर पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह चालक को ग्रामीणों के चंगुल से बाहर निकाला और आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सीएचसी साहेबगंज में भर्ती कराया। बाद में उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया।
पुलिस ने क्या बताया?
पूरे मामले में साहेबगंज थाना पुलिस ने बताया कि सड़क दुर्घटना में छह वर्षीय बच्चे की मौत हुई है। घटना के बाद भाग रहे चालक को स्थानीय ग्रामीणों ने पकड़ लिया था और उसकी पिटाई कर दी थी। पुलिस ने बीच-बचाव कर उसे सुरक्षित बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं, मृतक बच्चे के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिला प्रशासन की अनूठी पहल, नहरों के पानी से लबालब हुए 450 तालाब
ईंट निर्माण कार्य से आत्मनिर्भर बन रही हैं समूह की महिलाएं
महासंघ की कार्यप्रणाली को बनाये गतिशील एवं परिणामोन्मुख : राज्यमंत्री पंवार
प्रदेश में जंगली भैंसा प्रजाति का पुनर्स्थापन एक ऐतिहासिक अवसर: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सही दवा-शुद्ध आहार' अभियान में जगदलपुर के चाट-गुपचुप सेंटरों और कॉस्मेटिक्स दुकानों का हुआ निरीक्षण
वन मंत्री केदार कश्यप ने भरा ऑनलाइन स्व-गणना पत्रक, नागरिकों से सहभागिता की अपील
एमपी टूरिज्म को मिला “लीडिंग टूरिज्म डेस्टीनेशन” का प्रतिष्ठित सम्मान
मध्यप्रदेश अपनी सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को दे रहा है नई ऊर्जा : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
सुकमा में तेंदूपत्ता संग्रहण तेज़ी से जारी, 35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण