सहारा समूह पर शिकंजा कसता जा रहा, ED छापे में चौंकाने वाले खुलासे
लखनऊ|उत्तर प्रदेश में सहारा समूह से जुड़े लोगों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं, क्योंकि समूह की संपत्तियों की बिक्री की जा रही है। इसका खुलासा ओडिशा समेत तीन राज्यों में ईडी की कार्रवाई से हुआ है। अंदेशा है कि और भी प्रदेशों की संपत्तियों को बेचा जा रहा है या फिर बेचने की कोशिश हो रही है। ईडी मामले की तफ्तीश कर रही है। जल्द कार्रवाई हो सकती है।दरअसल, ईडी ने 26 फरवरी को कोलकाता आंचलिक कार्यालय की टीम ने ओडिशा के बहरामपुर व भुवनेश्वर, आंध्र प्रदेश के अनंतपुर और कर्नाटक के बेल्लारी स्थित परिसरों में तलाशी अभियान चलाया था। इसमें पता चला था कि बहरामपुर स्थित सहारा प्राइम सिटी लिमिटेड की 43 एकड़ भूमि में से लगभग 32 एकड़ जमीन दिसंबर 2025 में बेच दी गई है। यह विक्रय एक निरस्त बोर्ड प्रस्ताव के आधार पर एक सहारा कर्मचारी के पक्ष में किया गया। इसमें कोर्ट के निर्देशों की अनदेखी की गई।
सहारा समूह की संपत्तियों की तफ्तीश शुरू
एजेंसी को संदेह है कि यह सौदा समूह के वरिष्ठ प्रबंधन के निर्देश पर किया गया। मामले की जांच जारी है। वहीं अब जांच एजेंसी यूपी समेत अन्य राज्यों के शहरों में स्थित सहारा समूह की संपत्तियों के बारे में तफ्तीश शुरू की है। अंदेशा है कि इस तरह का खेल और भी जगहों पर किया गया है। जहां भी सहारा की संपत्तियां बेची गई होंगी, ईडी उन मामलों में कार्रवाई करेगी।

Narendra Modi से छात्राओं की अपील—महिलाओं के विकास की रफ्तार बनाए रखें
DC की लगातार हार पर कोचिंग स्टाफ पर उठे सवाल
Raghav Chadha का बिल पास होता तो दल बदल मुश्किल, जा सकती थी सांसदी
कोहली ने बच्चों से कहा—सपनों से ईमानदार रहो, सफलता खुद मिलेगी
कोहली ने दिया सम्मान, गुरु के कार्यक्रम में शामिल होकर जीता दिल
बेवफाई से टूटकर पति ने पत्नी के सामने उठाया खौफनाक कदम
Imran Khan की आंखों पर संकट? चौथी सर्जरी के बाद कैसी है हालत
उज्जैन यूनिवर्सिटी में दहशत: दीवार पर धमकी भरा मैसेज, संदिग्ध वस्तु बरामद