LPG उपभोक्ताओं को झटका, अब 21–25 दिन बाद ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग
अलीगढ़|पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और ईरान युद्ध की आहट के बीच घरेलू एलपीजी गैस की आपूर्ति व्यवस्था को बनाए रखने के लिए तेल कंपनियों ने सख्त कदम उठाए हैं। अलीगढ़ जिले में गैस सिलिंडर की बुकिंग के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए समय सीमा बढ़ा दी गई है। नए नियमों के तहत अब उपभोक्ताओं को अगले सिलिंडर के लिए लंबा इंतजार करना होगा।जिला एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स एसोसिएशन के अनुसार, बुकिंग के नियमों को तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है। सिंगल सिलिंडर कनेक्शन के लिए अब 21 दिन से पहले दोबारा बुकिंग नहीं कराई जा सकेगी। जबकि डबल सिलिंडर कनेक्शन के लिए अब 25 दिन के अंतराल के बाद ही बुकिंग संभव होगी।एसोसिएशन के अध्यक्ष केके तिवारी ने बताया कि पहले यह नियमन केवल 15 दिनों का था, जिसे अब बढ़ा दिया गया है। इस फैसले का सीधा असर जिले के लगभग 8.50 लाख उपभोक्ताओं पर पड़ेगा। नियमों में अचानक हुए इस बदलाव के कारण शुक्रवार को गैस एजेंसियों के बाहर लोगों की भारी भीड़ देखी गई। इस फैसले के पीछे प्रशासन और तेल कंपनियों की कोशिश है कि युद्ध जैसी स्थितियों में स्टॉक की कमी न हो और कालाबाजारी पर लगाम कसी जा सके।
घरेलू-वाणिज्यिक एलपीजी पर बढ़े दाम
घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में 7 मार्च से वृद्धि हो गई है। देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि की गई है।
सहालग में वाणिज्यिक सिलिंडर पर भी सख्ती
युद्ध के चलते संकट का असर शादी-ब्याह के आयोजनों तक पहुंच गया है। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्रालय ने कॉमर्शियल गैस सिलिंडरों की आपूर्ति को लेकर भी सख्त निर्देश जारी किए हैं। अब बॉटलिंग प्लांट में मौजूद स्टॉक के आधार पर ही बिलिंग की जाएगी और एडवांस बुकिंग पर रोक लगा दी है। शनिवार से शादियों का सीजन (सहालग) शुरू हो रहा है। जिले के करीब 8 हजार से अधिक कॉमर्शियल उपभोक्ताओं, विशेषकर टेंट और कैटरिंग व्यवसायियों के सामने असहज स्थिति है। उत्तर प्रदेश टेंट कैटर्स, डेकोरेटर्स वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा 7 से 15 मार्च के बीच शादियों का सीजन है, जिसमें कॉमर्शियल सिलिंडरों की मांग कई गुना बढ़ जाती है। कैटर्स पूरी तरह इन्हीं सिलिंडरों पर निर्भर हैं। बुकिंग पर पाबंदी लगने से ऐन वक्त पर आपूर्ति बाधित हो सकती है, जिससे आयोजनों में समस्या आ सकती है।
अलीगढ़ में एलपीजी वितरण का गणित
जिले में गैस आपूर्ति की जिम्मेदारी मुख्य रूप से 100 से अधिक डीलर्स पर है।
विवरण - आंकड़े
- कुल गैस कनेक्शन - 8.50 लाख (3.5 लाख उज्ज्वला सहित)
- कुल गैस डीलर - 100
- इंडेन डीलर (ग्रामीण)- 63
- मुख्य प्लांट - करसुआ (खैर) स्थित इंडेन बॉटलिंग प्लांट
(खैर के पास स्थित करसुआ बॉटलिंग प्लांट न केवल अलीगढ़, बल्कि आसपास के कई जिलों की रसोई का ईंधन संभालता है)

Narendra Modi गंगटोक में युवाओं के साथ खेले फुटबॉल, विकास योजनाओं से पहले खास अंदाज
Bhopal में जनगणना कार्य तेज, कर्मचारियों की छुट्टियों पर रोक
बंगाल में सियासी संग्राम: ‘जय महाकाली’ बनाम ‘जय श्रीराम’ के बीच बढ़ी टकराहट
बेमेतरा में बड़ा जनसंवाद कार्यक्रम, अधिकारी और जनप्रतिनिधि होंगे आमने-सामने
सड़क विवाद ने लिया हिंसक रूप, हमले में युवक की दर्दनाक मौत
इंदौर में बड़ी कार्रवाई: होटल-हॉस्टल और रेस्टोरेंट पर छापेमारी शुरू
वाराणसी को मिलेगी नई पहचान, 6332 करोड़ की परियोजनाएं होंगी जनता को समर्पित