मिसाइल का मलबा गिरने से बंद हुईं उड़ानें दुबई एयरपोर्ट ने फिर की शुरु
दुबई। मिडिल-ईस्ट में जारी तनाव के बीच दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर मिसाइल का मलबा गिरने से विमानों की उड़ान अनिश्चितकाल के लिए रोक दी गई थी, जिसके कारण यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। अब उड़ानों पर लगी रोक को हटा दी गई है। एयरपोर्ट प्रशासन ने शनिवार से आंशिक रूप से विमानों की आवाजाही फिर से शुरू कर दी है।
एयरलाइन स्थिति पर नजर रखना जारी रखेगी।
बता दें दुनिया के सबसे व्यस्त हवाई अड्डों में से एक, दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर ईरानी द्वारा दागी गई मिसाइल का मलबा शनिवार सुबह गिर गया, जिसके बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानें रोक दी गईं थी। हालात सामान्य होने के बाद उड़ानों को शुरू किया गया है। एयरपोर्ट ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- शनिवार को हमने आंशिक रूप से संचालन फिर से शुरू कर दिया है और कुछ उड़ानें डीएक्सबी और डीडब्ल्यूसी से संचालित हो रही हैं। कृपया एयरपोर्ट की ओर तब तक न जाएं जब तक आपकी एयरलाइन आपसे संपर्क करके यह पुष्टि न कर दे कि आपकी फ्लाइट कन्फर्म है, क्योंकि उड़ानों का शेड्यूल लगातार बदल रहा है।

हौसलों को मिला सहारा, दिव्यांगजनों की बदली जिंदगी
सशक्त नारी, विकसित प्रदेशः ‘बिहान’ से आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बनीं सकीना
मुंबई में आयोजित वर्ड पावर चैंपियनशिप 2026 में छठवां स्थान हासिल किया छात्र रोशन निषाद ने
फूलों की खुशबू से महकी किस्मत ईश्वरचरण पैकरा का
मध्यप्रदेश की ‘बाग प्रिंट’ कला को पेरिस में मिलेगा वैश्विक मंच
सिलफिली की मालती बनीं ‘लखपति दीदी‘, अपने साथ-साथ 14 महिलाओं को दिया रोजगार
राज्यपाल डेका ने खैरागढ़ विश्वविद्यालय की नई बस को दिखाई हरी झंडी
एमपी बोर्ड परीक्षाओं में सांदीपनि विद्यालयों के 58 विद्यार्थी मेरिट में