एमपी में दिखने लगा ईरान-इज़राइल युद्ध का असर, भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक
भोपाल। ईरान-इज़राइल के बीच चल रहे युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश में भी दिखने लगा है. प्रदेश में कमर्शियल गैस सिलेंडर पर रोक लगा दी गई है. भोपाल में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई फिलहाल रोक दी गई है. एलपीजी के नेशनल वाइस प्रेसिडेंट आर.के. गुप्ता ने कहा कि इस समस्या को लेकर आज शाम 4 बजे भोपाल कलेक्टर ऑफिस में बैठक बुलाई गई है. बैठक में इस पूरे मामले की समीक्षा की जाएगी, ताकि लोग परेशान न हों और समस्या का सही समाधान निकाला जा सके।
एजेंसियों पर लंबी लाइन की वजह
आर. के. गुप्ता ने कहा कि गैस एजेंसियों पर लंबी लाइन इसलिए लग रही है क्योंकि लोगों को लग रहा है कि घरेलू गैस की सप्लाई में परेशानी आ सकती है. हालांकि उन्होंने साफ किया कि फिलहाल ऐसी कोई स्थिति नहीं है और घरेलू गैस की सप्लाई को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
होटल और रेस्टोरेंट की सप्लाई पर होगा फैसला
बैठक में होटल और रेस्टोरेंट में कमर्शियल गैस सिलेंडर की होने वाली सप्लाई को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा. प्रशासन यह सुनिश्चित करने की कोशिश कर रहा है कि आम लोगों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े और गैस की उपलब्धता सामान्य बनी रहे।
न्यू मार्केट में खाली सिलेंडर लेकर लगी लंबी लाइन
भोपाल के न्यू मार्केट इलाके में खाली गैस सिलेंडर के साथ लोगों की लंबी लाइन देखने को मिल रही है. घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर लोग परेशान नजर आ रहे हैं. गैस सिलेंडर लेने के लिए सुबह से ही एजेंसियों पर लोगों की भीड़ लगना शुरू हो गई है।
युद्ध के असर की चर्चा
ऐसे में कई लोगों का कहना है कि ईरान-इज़राइल युद्ध का असर अब मध्य प्रदेश में भी देखने को मिल रहा है. हालांकि अधिकारियों का कहना है कि घबराने की जरूरत नहीं है, लेकिन फिर भी घरेलू गैस को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है और पहली बार गैस सिलेंडर के लिए इस तरह की परेशानी देखने को मिल रही है।

राघव चड्ढा समेत ‘आप’ के 7 सांसद BJP में शामिल, संजय सिंह ने उठाए सवाल
छत्तीसगढ़ के 6 शहरों में बनेंगे 13,361 पीएम आवास
“चार मई के बाद BJP सरकार तय” – पीएम मोदी का बंगाल में बयान
पंजाब में ED की बड़ी कार्रवाई: 11 जगहों पर रेड, हरचरण सिंह भुल्लर केस में जांच तेज
दीपिका-रणवीर की बेटी ‘दुआ’ ने पहली बार देखा लाइव शो
समुद्र में सर्जिकल स्ट्राइक: अमेरिका ने ड्रग्स तस्करों की नाव उड़ाई, 3 ढेर
नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने एक्ट्रेस की खूबसूरती की खुलकर तारीफ की
Raghav Chadha और Sandeep Pathak समेत 7 नेता बने BJP सांसद, राज्यसभा सचिवालय की मंजूरी