छत्तीसगढ़ में मौसम का बड़ा यू-टर्न, रायपुर समेत कई जिलों में झमाझम बारिश
रायपुर|छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदल गया है. तेज गर्मी के बीच सोमवार को रायपुर समेत कई जिलों में बारिश हुई. वहीं धमतरी जिले के मगरलोड, नगरी और कुरुद तीनों क्षेत्र में ओले गिरे. इसके अलावा सरगुजा के उदयपुर सहित कई इलाकों में भी जमकर बादल बरसे|
रायपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश
सोमवार की देर रात तेज हवाओं के साथ राजधानी रायपुर में भी तेज बारिश हुई. इस वजह से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई. वहीं मौसम विभाग ने देर रात प्रदेश के बड़े हिस्से में येलो अलर्ट जारी किया है|
मौसम विभाग ने 19 जिलों के लिए जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने सरगुजा और बिलासपुर संभाग सहित प्रदेश के कुल 19 जिलों में तेज आंधी, गरज-चमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की आशंका जताई गई है. जारी अलर्ट के मुताबिक अगले 24 घंटे के दौरान छत्तीसगढ़ के सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, धमतरी, गरियाबंद, कोंडागांव, नारायणपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा जिलों के अलग-अलग हिस्सों में गरज चमक और तेज हवाओं के साथ बौछारें पड़ने या हल्की बारिश की संभावना है. हवा की स्पीड 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है. IMD के अनुसार, मौसम का मिलाजुला रुख 20 मार्च तक देखा जा सकता है|
अचानक कैसे बदला मौसम?
मौसम वैज्ञानिकों की माने तो उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश से ओडिशा तक छत्तीसगढ़ होकर गुजर रही द्रोणिका (ट्रफ लाइन) के कारण वातावरण में नमी बढ़ गई है. इसी सिस्टम के असर से प्रदेश के ऊपर बादलों का निर्माण हो रहा है, जिससे अंधड़, गरज-चमक और बारिश की स्थिति बन रही है|

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास