पहले धमकी, फिर पुलिस पर हमला; मुठभेड़ में STF जवान शहीद
मोतिहारी। पूर्वी चंपारण जिले के चकिया थाना क्षेत्र के रामडीहा गांव में मंगलवार की सुबह लगभग 2:30 बजे STF और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दो कुख्यात अपराधी मारे गए, जबकि STF का एक जवान बलिदान हो गया।
मारे गए अपराधियों की पहचान
मारे गए अपराधियों की पहचान कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे के रूप में हुई है। दोनों अपराधी चकिया थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं और उन पर पहले आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर मामले दर्ज हैं। जानकारी मिली है कि मुठभेड़ से पहले कुंदन ठाकुर ने चकिया थाना के अपर थानाध्यक्ष को नेपाल के नंबर से फोन कर धमकी दी थी। फोन पर उसने कहा, “सर, न्यूज में देख रहे हैं कि पुलिस और अपराधियों की मुठभेड़ में एक बदमाश घायल है। पता है अगला न्यूज क्या होगा? अपराधी और पुलिस की मुठभेड़ में दस से पंद्रह पुलिसकर्मियों की मौत और अपराधी फरार। गुंडागर्दी क्या होती है, आपको और पूरे शहर को दिखा देंगे।”
पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की
धमकी मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत कॉल ट्रेसिंग शुरू की और जल्दी ही अपराधियों का लोकेशन पता लग गया। इसके बाद पुलिस और STF की टीम मौके पर पहुंची और अपराधियों को चारों ओर से घेर लिया। घिरते देख कुंदन ठाकुर और प्रियंशु दुबे ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। दोनों ओर से कुछ देर तक गोलाबारी जारी रही। मुठभेड़ में पुलिस की गोली लगने से दोनों अपराधी ढेर हो गए। इस मुठभेड़ में STF का एक जवान श्री राम यादव बलिदान हो गया। घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। मुठभेड़ की सूचना मिलने के बाद DIG से लेकर SP तक मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने पूरे इलाके को घेर रखा है और छुपे हुए अपराधियों की तलाश जारी है। पुलिस ने घटना स्थल से एक कार्बाइन ,दो पिस्टल , दो कट्टा , पांच जिंदा कारतूस और सत्रह खोखा बरामद किया है। साथ ही मौके वारदात से दो अपराधी उज्ज्वल कुमार और संत कुमार तिवारी को गिरफ्तार किया गया है।ये दोनों पिता पुत्र बताए जा रहे है।मृतक अपराधी प्रियांशु दुबे मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र का रहने वाला है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास