नई दिल्ली एयरपोर्ट के पास जाम से मिलेगी राहत
नई दिल्ली। इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (आईजीआई) के टर्मिनल 1, 2 और 3 की ओर जाने वाली सड़कों पर जाम से जल्द छुटकारा मिलेगा। इसके लिए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने दो पार्किंग की जगह खोजी हैं। इन जगहों पर कैब, सड़कों के किनारे रुकने के बजाय इंतजार कर सकती हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इसका मकसद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के आस-पास यातायात को सुचारु करना है। एप बेस्ड और कॉमर्शियल कैब चालक और यात्रियों का इंतजार करते समय चालकों की गाड़ियां सड़क के किनारे ही पार्क हो जाए, ताकि उन्हें तय पार्किंग में चार्ज न देना पड़े। इस अधिकारी ने बताया कि जिन जगहों की पहचान की गई है, उनमें से एक टर्मिनल 1 पर मौजूदा पार्किंग में है, जहां 100 कैब को पार्क करने की इजाजत दी जा सकती है। मेहरम नगर के पास के पास एक पार्किंग की पहचान की गई है। इस बारे में बातचीत चल रही है। इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही टीम ने ने बताया कि एयरपोर्ट के पास चलने वाली कई कैब के ड्राइवर मेहरम नगर में रहते हैं। ये एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाका है। अधिकारी ने बताया कि एक और जगह की पहचान की है। उस तय जगह के लिए हम अधिकारियों से बातचीत कर रहे हैं। इसके बाद, मेहरम नगर के ड्राइवर वहां अपनी गाड़ियां पार्क कर पाएंगे। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस योजना से टर्मिनल 1, 2 और 3 की तरफ जाने वाली सड़कों पर ट्रैफिक जाम में कमी आने की उम्मीद है। इस तरह बना प्लान : दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने क्षेत्रीय लोगों और मेहरम नगर गांव के निवासियों के साथ संयुक्त अभियान में सुगम यातायात में बाधा बन रही वजह को चिह्नित किया। इस अभियान के दौरान अधिकारियों ने 331 ई-चालान काटे गए, 89 गाड़ियों पर वोका (कैरिज एक्ट के नियमों का उल्लंघन) के तहत कार्रवाई की गई, 63 गाड़ियों को टो करके हटाया गया। नौ सड़क विक्रेताओं को हटाया गया। ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आने वाले हफ्तों में भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास