LPG की किल्लत से मचा हाहाकार, लोगों की बढ़ीं मुश्किलें
सासाराम। ईरान के बीच चल रहे युद्ध के प्रभाव से घरेलू गैस सिलिंडरों की किल्लत अब आम आदमी की रसोई तक पहुंच गई है। शहर के अधिकांश होटल और रेस्टोरेंट कमर्शियल गैस सिलिंडर की कमी के कारण बंद हो चुके हैं। पिछले कुछ दिनों से सासाराम में एलपीजी सिलिंडरों की भारी किल्लत देखी जा रही है। उपभोक्ताओं को घंटों कतार में खड़े रहने के बावजूद सिलिंडर नहीं मिल रहे हैं।
प्रशासन के दावे और वास्तविकता
जिला प्रशासन लगातार प्रेस बयान जारी कर दावा कर रहा है कि जिले में एलपीजी सिलिंडरों का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है। हालांकि, धरातल पर स्थिति प्रशासन के दावों के बिल्कुल विपरीत है। सासाराम स्थित सभी गैस एजेंसियों पर सुबह से ही लंबी कतारें लगी हुई हैं। विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स की तैनाती भी की गई है।
लोगों की नाराजगी और आरोप
उपभोक्ताओं का आरोप है कि बुकिंग के कई दिनों बाद भी सिलिंडर नहीं मिल रहा है। जब वे स्वयं एजेंसी पहुंचते हैं, तो वहां स्टॉक खत्म होने की बात कहकर उन्हें लौटा दिया जाता है। कुछ लोग इसे अंतरराष्ट्रीय तनाव और आपूर्ति बाधित होने से जोड़ रहे हैं, जबकि कुछ का मानना है कि स्टॉक होने के बावजूद एजेंसी संचालकों द्वारा जमाखोरी और कालाबाजारी की जा रही है।
गैस एजेंसी पर भारी भीड़ और परेशानियां
सभी एजेंसियों पर गैस लेने के लिए बड़ी संख्या में उपभोक्ता पहुंच रहे हैं। पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। कई उपभोक्ताओं का कहना है कि एजेंसी कार्यालय के पास एक मोबाइल नंबर लिखा है, ताकि जरूरत पड़ने पर संपर्क किया जा सके, लेकिन नंबर काम नहीं कर रहा है। इस वजह से लोग बार-बार एजेंसी का चक्कर लगा रहे हैं। खासकर महिलाओं और बुजुर्गों को इस किल्लत और लंबी कतारों में ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की बड़ी पहल: मुख्यधारा में लौटे युवाओं को स्वास्थ्य सुरक्षा और नई उम्मीद
जैव उर्वरक और नील-हरित काई के उपयोग को बढाएं-कृषि उत्पादन आयुक्त निगार
क्षीर धारा अभियान का मुख्य उद्देश्य पशुपालकों की आय में वृद्धि और गोवंश का स्वास्थ्य सुरक्षित रखना है : मंत्री पटेल
राज्यमंत्री कृष्णा गौर ने किया 4 लेन सीसी सड़क निर्माणकार्य का भूमि-पूजन
पुष्पा ने लिखी आत्मनिर्भरता की नई कहानी
अपनी ज़िम्मेदारी निभाएं और अपनी बेटियों को सर्वाईकल कैंसर के खतरे से बचाएं
खिवनी अभयारण्य बनेगा वन्यजीव संरक्षण और इको-टूरिज्म का आदर्श मॉडल : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री मोदी के आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को पूर्ण कर रहा है मध्यप्रदेश: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बंगाल में बंपर वोटिंग: 91.40% मतदान, तमिलनाडु ने भी रचा इतिहास